Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का राशिफल 30 नवंबर: इन चार राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, हर काम में मिलेगी मनचाही सफलता

Sun, 29 Nov 2026 04:24 PM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 29 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

Aaj ka Rashifal 30 November 2026: आज का दैनिक राशिफल आपके लिए दिन की दिशा और संभावित अवसरों के संकेत लेकर आया है। जानिए मेष, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर, धन, प्रेम और पारिवारिक मामलों में कैसा रहेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 November 2026 Daily Horoscope Prediction in Hindi
आज का राशिफल 30 नवंबर - फोटो : अमर उजाला

30 November 2026 Ka Rashifal: 30 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है, जबकि कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा। इन राशि के जातकों को हर काम में मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं, कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

Trending Videos
Aaj Ka Rashifal 30 November 2026 Daily Horoscope Prediction in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

मेष राशि
आज आपका मान-सम्मान और सामाजिक प्रभाव बढ़ने के अच्छे संकेत हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रह सकता है। लोगों के बीच आपकी पहचान मजबूत होगी और आपकी बातों तथा विचारों को महत्व मिलेगा। किसी सामाजिक गतिविधि या महत्वपूर्ण चर्चा में आपकी भूमिका प्रभावशाली रह सकती है। हालांकि, किसी व्यक्ति की कही हुई बात आपको भावनात्मक रूप से परेशान कर सकती है। ऐसे में हर बात को दिल पर लेने के बजाय परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें। आपका मनमौजी स्वभाव कभी-कभी छोटी-सी बात को बड़ा बना सकता है, इसलिए गुस्से और जल्दबाजी से बचें। माताजी की सेहत पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। खासकर पैरों से जुड़ी किसी परेशानी को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति और अनावश्यक चर्चाओं से दूरी बनाए रखना ही आपके हित में रहेगा। अपनी मेहनत और काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें।

Aaj Ka Rashifal 30 November 2026 Daily Horoscope Prediction in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

वृषभ राशि
आज संपत्ति और निवेश से जुड़े मामलों में भाग्य आपका साथ दे सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां सामने आने से दिन व्यस्त रह सकता है, लेकिन आपकी सूझबूझ से काम व्यवस्थित तरीके से पूरे हो सकते हैं। यदि आप लंबे समय से प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें सकारात्मक प्रगति होने की संभावना है। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मन को भी संतोष मिलेगा। हालांकि, किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह को बिना जांचे-परखे स्वीकार न करें। विशेष रूप से संपत्ति और निवेश से जुड़े फैसलों में अपने विवेक का इस्तेमाल करना जरूरी होगा। कानूनी मामलों में छोटी-सी लापरवाही भी आगे चलकर बड़ी परेशानी पैदा कर सकती है। इसलिए किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने या सरकारी प्रक्रिया पूरी करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। धैर्य और सतर्कता से आगे बढ़ेंगे तो अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 November 2026 Daily Horoscope Prediction in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

मिथुन राशि
आज समाजसेवा, परोपकार और अच्छे कार्यों के कारण आपकी पहचान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना होगी और लोग आपके काम करने के तरीके से प्रभावित हो सकते हैं। कोई नई योजना या पहल शुरू करने का विचार भी सफल होता नजर आ रहा है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत और नियमित अभ्यास में किसी तरह की कमी नहीं आने देनी चाहिए। सफलता के लिए निरंतर प्रयास जरूरी होंगे। हालांकि, आज आपका मन मौज-मस्ती और मनोरंजन में अधिक लग सकता है, जिसके कारण जरूरी कामों को टालने की इच्छा हो सकती है। अपने ऊपर अनुशासन बनाए रखें। परिवार में शादी-विवाह से जुड़ी कोई पुरानी रुकावट दूर करने में किसी करीबी व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। इससे घर का माहौल खुशनुमा होगा और परिवार के सदस्यों के बीच उत्साह बढ़ेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 November 2026 Daily Horoscope Prediction in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

कर्क राशि
आज दिन की शुरुआत सकारात्मक परिस्थितियों के साथ हो सकती है, लेकिन मन में किसी बात को लेकर थोड़ी बेचैनी बनी रह सकती है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और जरूरत पड़ने पर उनका पूरा सहयोग भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपके ऊपर गलत आरोप लगाने या आपकी छवि प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है। ऐसी स्थिति में घबराने या गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय अपनी बात शांत और स्पष्ट तरीके से रखें। अपने काम और व्यवहार से सच्चाई साबित करना अधिक उचित रहेगा। संतान की किसी उपलब्धि या सफलता से आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। परिवार में उत्साह का माहौल बनेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर मिल सकता है, लेकिन खानपान में संतुलन बनाए रखें। यदि पेट से जुड़ी कोई परेशानी पहले से है, तो विशेष सावधानी बरतना जरूरी होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed