{"_id":"6aaa8815a5ae9b62f70b217c","slug":"video-hansi-theft-worth-lakhs-in-sector-6-solved-female-accused-arrested-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: सेक्टर-6 में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: सेक्टर-6 में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार
हांसी। सेक्टर-6 स्थित एक मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का हांसी पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। हांसी के डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि थाना शहर हांसी में चोरी की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 13 सितंबर की देर रात उसके मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शिकायत के अनुसार, चोर मकान से करीब 60 तोला सोना, 620 ग्राम चांदी और 2.50 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए थे।
मामले की जांच पुलिस हांसी द्वारा की जा रही है। पुलिस टीम ने वारदात की कड़ियां जोड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में सामने आया कि वारदात से पहले दो युवकों ने मकान की रेकी की थी। इसके बाद दोनों युवक मकान में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान करते हुए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने उषा निवासी हांसी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि उषा ने चोरी के सामान में से कुछ सामान अपने मकान में छिपाकर रखा था। इसके अलावा वारदात के बाद उसने दोनों आरोपियों को अपनी स्कूटी पर हांसी बस स्टैंड तक छोड़ा था।
पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 20 से 22 तोला सोने के आभूषण, करीब 250 ग्राम चांदी नुमा धातु और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। बरामद आभूषणों की शिकायतकर्ता और सुनार की मौजूदगी में शिनाख्त भी करवाई गई।
पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में शामिल दोनों अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।