{"_id":"6aaaedae1f030ab703065b91","slug":"he-murdered-rachna-with-whom-he-had-been-in-a-consensual-relationship-by-striking-her-with-a-heavy-club-after-she-refused-to-marry-him-he-also-launched-a-life-threatening-attack-on-her-daughter-hisar-news-c-21-hsr1020-953154-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शादी के लिए मना करने पर सोटा से वारकर की थी सहमति संबंध में रह रही रचना की हत्या, बेटी पर भी किया था जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शादी के लिए मना करने पर सोटा से वारकर की थी सहमति संबंध में रह रही रचना की हत्या, बेटी पर भी किया था जानलेवा हमला
Thu, 17 Sep 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
हांसी। न्यू सुभाष नगर के रचना हत्याकांड के आरोपी चांदी राम उर्फ लंबू को सीआईए-2 ने रोहतक के निंदाना गांव से गिरफ्तार कर लिया। महिला का बेटा भी बरामद कर लिया गया है। सहमति संबंध में रह रही महिला की सोटा मारकर हत्या करने के बाद आरोपी उसके नाबालिग बेटे को साथ लेकर भाग गया था। पुलिस के अनुसार, चांदी राम महिला पर आरोपी शादी के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी ने महिला की नाबालिग बेटी अंजली को भी आरोपी ने चोट मारी थी। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जिला सचिवालय में डीएसपी अक्षय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि इंस्पेक्टर कप्तान के नेतृत्व में सीआईए-2 की टीम ने आरोपी को रोहतक जिले के एक गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी ढाणी ठाकरिया का रहने वाला है और होटल में काम करता था। पुलिस के अनुसार, वह कई दिन से होटल भी नहीं जा रहा था।
वारदात के बाद महिला के नाबालिग बेटे को आरोपी अपने साथ ले गया और उसे गांव निंदाना में अपनी बहन के घर छोड़ दिया था। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर रचना की मां शीला को सौंप दिया। सोशल मीडिया पर आरोपी की फोटो डालने और अन्य तकनीकी सहायता से पुलिस आरोपी तक पहुंची।
विज्ञापन
बंद कमरे में मिला था महिला का शव :
सोमवार शाम रचना का शव बंद कमरे में मिला था जबकि उसकी बेटी अंजलि अचेत अवस्था में मिली थी। कमरे ताला तोड़कर शव निकाला गया था। मृतका रचना की मां और चार कुतुब क्षेत्र निवासी शीला की शिकायत पर थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में उन्होंने रचना की हत्या, उसकी बेटी अंजलि को गंभीर चोट पहुंचाकर जान से मारने का प्रयास और नाबालिग बेटे को साथ ले जाने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस के अनुसार, रचना चांदी राम के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। मामले की जांच पुलिस चौकी बस स्टैंड, थाना शहर हांसी की ओर से की जा रही है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
:::::::::::
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना वास्तव में कब हुई और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया। घायल नाबालिग युवती अभी उपचाराधीन है। उसके होश में आने के बाद उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे जिससे मामले की जांच में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।- अक्षय कुमार, डीएसपी।