फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two youths committed a theft after conducting a recce; a woman dropped them off at the bus stand on her scooter.

Hisar News: रेकी के बाद दो युवकों ने की थी चोरी, महिला ने स्कूटी से बस स्टैंड छोड़ा

Thu, 17 Sep 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 17 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two youths committed a theft after conducting a recce; a woman dropped them off at the bus stand on her scooter.
हांसी। सेक्टर-6 में 12 सितंबर की रात मकान का ताला तोड़कर करीब 60 तोला सोना, 620 ग्राम चांदी और 2.50 लाख रुपये की चोरी मामले में हांसी पुलिस ने हांसी निवासी उषा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20-22 तोले सोने के आभूषण, करीब 250 ग्राम चांदी नुमा धातु और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, चोरी की वारदात से पहले दो युवकों ने मकान की रेकी की थी। दोनों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


अपने कार्यालय में डीएसपी अक्षय कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि महिला से पूछताछ में सामने आया कि उसने चोरी के सामान में से कुछ अपने मकान में छिपाकर रखा था। वारदात के बाद उसने दोनों युवकों को अपनी स्कूटी से बस स्टैंड तक छोड़ा था। बरामद आभूषणों की शिकायतकर्ता और सुनार की मौजूदगी में शिनाख्त कराई गई। अदालत ने उषा को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया। अब पुलिस दोनों अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 सितंबर रात की घटना, जागरण में गया था परिवार :

सेक्टर-6 निवासी संजय कुमार की शिकायत पर थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संजय कुमार ने बताया था कि 12 सितंबर की रात वह परिवार के साथ जागरण में गया हुआ था। इसी दौरान चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच सीआईए-2 को सौंपी गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें वारदात से पहले दो युवकों के मकान की रेकी करने और बाद में अंदर दाखिल होने की जानकारी सामने आई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू की।जांच के दौरान उषा को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed