Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Police conducted a 'CASO' operation in Amritsar's Gujarpura at 5 AM; two cases related to drugs were registered.
{"_id":"6aaa2a0a3f4bff9a2707430b","slug":"video-police-conducted-a-caso-operation-in-amritsars-gujarpura-at-5-am-two-cases-related-to-drugs-were-registered-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के गूजरपुरा में सुबह पांच बजे पुलिस का कासो ऑपरेशन, नशे से जुड़े दो केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के गूजरपुरा में सुबह पांच बजे पुलिस का कासो ऑपरेशन, नशे से जुड़े दो केस दर्ज
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने बुधवार सुबह थाना सी डिवीजन के गूजरपुरा इलाके में व्यापक कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने सुबह करीब पांच बजे इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच शुरू की।
ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नशे से संबंधित एनडीपीएस एक्ट के तहत दो एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई का उद्देश्य इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों में शामिल संदिग्ध लोगों की पहचान करना था।
डीसीपी स्थानीय अमृतसर आकरशी जैन ने बताया कि पुलिस टीमों ने इलाके में घरों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और वेरिफिकेशन की गई। ऐसे वाहनों की भी बारीकी से जांच की गई, जिनके आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने की आशंका थी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान मिली संदिग्ध गतिविधियों और नशीले पदार्थों से संबंधित मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीमें इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार, शहर में नशे की सप्लाई और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के सर्च और चेकिंग ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य नशे को रोकने के साथ युवाओं को इससे दूर रखना और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।