फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers demanded compensation of 50,000 per acre.

Hisar News: किसानों ने 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मांगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers demanded compensation of 50,000 per acre.
सिवानी मंडी। अखिल भारतीय किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को सिवानी उपमंडल कार्यालय में तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने खरीफ फसलों के नुकसान की विशेष गिरदावरी करवाकर 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता किसान सभा के वरिष्ठ नेता धन सिंह पूनिया बख्तावरपुरा ने की। संचालन राजबीर सिंह गुढ़ा ने किया। किसान नेता सुकरम जागलान ने सरकार पर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम न उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने खाद की कमी, नहरों में पानी न होने से सिंचाई प्रभावित होने और पेयजल संकट का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

जागलान ने बीमा कंपनियों पर फसल कटाई में मनमानी और देरी का आरोप लगाया। किसान नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेता बिल्लू गोदारा, एडवोकेट ओमप्रकाश श्योराण, साधुराम रुपाणा, जंगबीर ढांडा, मास्टर उमराव सिंह, जयबीर सरपंच शेरपुरा, दयानंद पूनिया, सुभाष श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मांगें उठा रहे किसान :
किसान सभा ने खरीफ फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर नुकसान का आकलन करने की मांग की है। प्रभावित किसानों को 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की बात कही गई। वर्ष 2023 के कपास बीमा दावे खातों में जमा करवाने की मांग भी की गई। हरियाणा ग्रामीण बैंकों पर हजारों किसानों का बीमा प्रीमियम वापस करने के बावजूद बीमा नीति न बनाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed