{"_id":"673f3d9cce3ff1dc7409c1ba","slug":"video-suitable-time-for-sowing-wheat-is-till-25th-november-yield-will-be-better","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 25 नवंबर तक गेहूं की बिजाई के लिए उपयुक्त समय, बेहतर होगी पैदावार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 25 नवंबर तक गेहूं की बिजाई के लिए उपयुक्त समय, बेहतर होगी पैदावार
गेहूं की फसल की बिजाई के लिए 25 नवंबर तक का समय उपयुक्त है। जिसके बाद बिजाई करने से गेंहू की पैदावार प्रभावित होगी। 25 नवंबर तक बिजाई होने से किसानों को बेहतर पैदावार होगी। बेहतर पैदावार होने से किसानों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। वहीं 10 दिसंबर तक किसान लेट बिजाई भी कर सकते है।
दरअसल, इस समय रबी की फसलों की बिजाई का कार्य चल रहा है। जिनमें मुख्य रूप से गेहूं, जो, सरसों, चना मुख्य फसल है। इनमें से गेहूं मुख्य खाद्यान फसल है। सरसों की बिजाई ज्यादातर क्षेत्र में लगभग हो चुकी है। जिसके बाद अब गेहूं की फसल की बिजाई चल रही है। तापमान के हिसाब से 25 नवंबर तक गेहूं की बिजाई के लिए उपयुक्त समय है। 25 नवंबर से पहले गेहूं की बिजाई करने से बंफर पैदावार होने की उम्मीद है। जिससे किसानों को आर्थिक लाभ होगा। वहीं वातावरण में स्मॉग का प्रभाव कम होने व दो दिन से अच्छी धूप खिलने से फसलों को फायदा मिलेगा। साथ ही, गेहूं की बिजाई के लिए डाला गया बीज भी अच्छे से अंकुरित होगा। वहीं जिन क्षेत्रों में जमीन ज्यादा गिली होने के कारण वहां के किसान 10 दिसंबर तक लेट बिजाई कर सकते है। 10 दिसंबर के बाद बिजाई करने से फसल की पैदावार प्रभावित होने की संभावना रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।