फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   grand Sri Venkateswara temple will be built in Kashi on lines of Tirupati Temple

भक्तों के लिए खुशखबरी: तिरुपति की तर्ज पर काशी में बनेगा भव्य श्रीवेंकटेश्वर मंदिर, 15 एकड़ में होगा निर्माण

Wed, 02 Sep 2026 11:45 AM IST
Pragati Chand राहुल दुबे, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
राहुल दुबे, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 02 Sep 2026 11:45 AM IST
सार

काशीवासियों के लिए खुशखबरी है। यहां तिरुपति की तर्ज पर 15 एकड़ में भव्य श्रीवेंकटेश्वर मंदिर बनाने की तैयारी है। ऐसे में भक्तों को 1800 किलोमीटर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
grand Sri Venkateswara temple will be built in Kashi on lines of Tirupati Temple
काशी में बसेगा तिरुपति धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए अब काशीवासियों को 1800 किलोमीटर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। काशी में ही तिरुपति की तर्ज पर श्रीवेंकटेश्वर मंदिर बनाने की तैयारी है। मंदिर के लिए गंगा किनारे करीब 15 एकड़ जमीन प्रस्तावित की जा रही है। डोमरी और रामनगर क्षेत्र में भी जमीन तलाशी जा रही है। 

विज्ञापन


अगले सप्ताह तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की टीम वाराणसी पहुंचकर संभावित स्थलों का निरीक्षण करेगी। इसके बाद जमीन का चयन किया जाएगा। मंदिर परिसर में अस्पताल समेत श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं विकसित करने की योजना है।प्रोजेक्ट से जुड़े एक अफसर के मुताबिक प्रस्तावित परियोजना केवल मंदिर निर्माण तक सीमित नहीं होगी। 
विज्ञापन


मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं के लिए एक बड़े धार्मिक और सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। इसमें अस्पताल भी प्रस्तावित है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, प्रसाद, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं को विकसित किए जाने की संभावना है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के मंदिर परिसरों में केवल मुख्य मंदिर ही नहीं होता, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं विकसित की जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरुपति बालाजी में आवास, परिवहन, अन्न प्रसाद, कल्याण मंडप, चिकित्सा सुविधाएं और अन्य सेवाएं संचालित हैं। जम्मू में स्थापित तिरुपति मंदिर परिसर में भी मंदिर के साथ सुविधाओं के परिसर, कल्याण मंडप, वेद पाठशाला, छात्रावास और कर्मचारियों के आवास जैसी व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। टीटीडी के पास तिरुमला और तिरुपति में सुपर स्पेशियलिटी और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का नेटवर्क है।

इन सुविधाओं को शामिल किए जाने की संभावना

  • मुख्य श्रीवेंकटेश्वर मंदिर
  • प्रसाद केंद्र और अन्नदान व्यवस्था
  • श्रद्धालुओं के लिए आवास/विश्राम सुविधा
  • कल्याण मंडप
  • अस्पताल एवं चिकित्सा सुविधा
  • पार्किंग और यातायात की व्यवस्था, पेयजल और शौचालय
  • संभावित रूप से वेद पाठशाला/धार्मिक शिक्षा केंद्र
  • प्रशासनिक और कर्मचारियों के लिए आवश्यक भवन

यहां-यहां बनने हैं तिरुपति मंदिर
काशी में प्रस्तावित मंदिर को देशभर में श्रीवेंकटेश्वर मंदिरों के विस्तार की बड़ी योजना से जोड़कर देखा जा रहा है। टीटीडी ने देश के अलग-अलग राज्यों में मंदिर स्थापित करने की योजना बनाई है। जनवरी 2026 में टीटीडी ने बताया था कि गुवाहाटी, पटना, कोयंबटूर और बेलगावी में मंदिर निर्माण के लिए संबंधित राज्य सरकारों ने जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। गुवाहाटी में यह योजना काफी आगे बढ़ चुकी है। जून 2026 में टीटीडी ने वहां 10.33 एकड़ जमीन पर निर्माण शुरू करा दिया है। कर्नाटक के बेलगावी में करीब सात एकड़ जमीन पर श्रीवेंकटेश्वर मंदिर निर्माण की योजना है। यहां मंदिर को तिरुपति के स्वरूप और पूजा-पद्धति के अनुरूप विकसित करने के साथ आवास, प्रसाद वितरण और 24 घंटे निशुल्क भोजन जैसी सुविधाएं प्रस्तावित की गई हैं। मुंबई के बांद्रा में भी श्रीवेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के निर्माण के लिए टीटीडी की ओर से निविदा प्रक्रिया चल रही है। टीटीडी की वेबसाइट पर अगस्त 2026 में बांद्रा में मंदिर निर्माण संबंधी निविदा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed