फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Free accommodation facility at Jat Dharamshala for youths arriving for Agniveer recruitment.

Bhiwani News: अग्निवीर भर्ती में आने वाले युवाओं के लिए जाट धर्मशाला में निशुल्क ठहरने की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Free accommodation facility at Jat Dharamshala for youths arriving for Agniveer recruitment.
भिवानी। दो से 15 सितंबर तक भीम स्टेडियम में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में पहुंचने वाले युवाओं के लिए जाट धर्मशाला सभा ने निशुल्क ठहरने की व्यवस्था की है। प्रदेशभर से आने वाले हजारों अभ्यर्थियों को रात्रि विश्राम के लिए परेशानी न हो इसके लिए धर्मशाला में समुचित प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

युवाओं के लिए मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं। जाट धर्मशाला सभा भिवानी के प्रधान दिलबाग सिंह सांगवान ने बताया कि अग्निवीर बनने का सपना लेकर भिवानी पहुंचने वाले युवा हमारे अपने बच्चे हैं और देश सेवा के उनके जज्बे का सम्मान करना सभी का दायित्व है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को अक्सर रात्रि विश्राम और मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए धर्मशाला समिति ने सर्वसम्मति से 2 से 15 सितंबर तक भर्ती रैली में आने वाले सभी युवाओं के लिए निशुल्क ठहरने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रात्रि विश्राम के लिए विशाल और स्वच्छ हॉल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा शुद्ध पेयजल, शौचालय और स्नानघर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। प्रबंधन समिति की ओर से सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रधान ने कहा कि धर्मशाला में आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। युवा बिना मानसिक तनाव के अपनी शारीरिक दक्षता परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। जाट धर्मशाला की इस सेवाभावी पहल की शहरवासियों और युवाओं ने सराहना की है। समाजसेवियों का कहना है कि देश सेवा का जज्बा लेकर आने वाले युवाओं के लिए किए गए ऐसे प्रयास उनका मनोबल बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed