फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   External Affairs Minister S. Jaishankar visit Ukraine amidst war talks held Poland well why visit significant

युद्ध के बीच कल यूक्रेन जाएंगे एस जयशंकर: पोलैंड से भी होगी अहम बातचीत, विदेश मंंत्री का यह दौरा क्यों है खास?

Wed, 02 Sep 2026 01:30 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 02 Sep 2026 01:30 PM IST
सार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह दोनों देशों के शीर्ष नेताओं से द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय घटनाक्रम और आपसी हित के मुद्दों पर बातचीत करेंगे। आईए जानते हैं कि यह दौरा क्यों खास है? 

विज्ञापन
External Affairs Minister S. Jaishankar visit Ukraine amidst war talks held Poland  well why visit significant
विदेश मंंत्री एस जयशंकर का दौरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार से यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे। जयशंकर की यूक्रेन यात्रा इसलिए अहम है क्योंकि यह कीव और मॉस्को के बीच बढ़ते तनाव के दौरान हो रही है।

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने कहा, 'विदेश मंत्री एस. जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करेंगे।' मंत्रालय ने बताया कि वह अपने यूक्रेनी समकक्ष आंद्री सिबिहा और पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।

विज्ञापन

इस दौरे का मकसद क्या है? 
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'इस यात्रा का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। साथ ही, इससे क्षेत्रीय घटनाक्रम और आपसी हित के मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का मौका भी मिलेगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 23 और 24 अगस्त को रूस के आधिकारिक दौरे पर थे। इस दौरान आईआरआईजीसी-टीईसी के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता की और अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात भी की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed