{"_id":"683f09cac0702b1b750469de","slug":"video-nishant-and-mohit-got-success-in-jee-advanced-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: जेईई एडवांस में निशांत व मोहित ने पाई सफलता, विद्यालय में हुआ अभिनंदन कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: जेईई एडवांस में निशांत व मोहित ने पाई सफलता, विद्यालय में हुआ अभिनंदन कार्यक्रम
खेल जगत में मिनी क्यूबा कहलाने वाली भिवानी के विद्यार्थी अब शिक्षा के क्षेत्र में भी बुलंदी छू रहे हैं। एक ही स्कूल में पढ़ने वाले निशांत व मोहित ने जेईई एडवांस में अच्छी रैंक पाकर जिले का नाम रोशन कर अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बने हैं।
निशांत ने ऑल इंडिया में 369वीं तथा मोहित ने 15488वीं रैंक हासिल की है। ये दोनों दोस्त हैं और भिवानी आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। बिना कोचिंग के स्कूल में 11वीं व 12वीं कक्षा की पढ़ाई करते करते इन्होंने ये रैंक हासिल की है। दोनों की इस उपलब्धि पर इनका स्कूल में अभिनंदन किया गया। निशांत ने बताया कि वो अब कानपुर आईआईटी से मैथेमेटिक्स एंड कम्प्यूटिंग से इंजीनियरिंग करना चाहता है। निशांत ने कहा कि उसने दो साल मेहनत से ये मुकाम पाया है। इसके लिए वो प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें पढ़ता रहता था। वहीं मोहित का कहना है कि उसके माता पिता की प्रेरणा से वो लगातार पढ़ा और मेहनत की। दो साल की कठिन मेहनत की और ये रैंक पाई। इसका कहना है कि वो अब आर्किटेक्चर करना चाहता है। निशांत व मोहित के शिक्षक शमशेर सिंह ने कहा कि बिना कोचिंग के ये उपलब्धि बहुत बड़ी है। 15 लाख के करीब बच्चों में से ये रैंक मेहनत व लगन से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि अब ये बच्चे दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।