फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who is Swatantra Bhardwaj Accused of assaulting father of a girl who participated in a CJP protest

कौन है स्वतंत्र भारद्वाज: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता से की थी मारपीट, अब सीजेपी के निशाने पर

Fri, 04 Sep 2026 01:45 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 04 Sep 2026 01:45 PM IST
सार

पेपर लीक प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा के पिता पर कथित हमले का मामला गरमा गया है। कार्रवाई की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने का घेराव हुआ, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप है।

विज्ञापन
Who is Swatantra Bhardwaj Accused of assaulting father of a girl who participated in a CJP protest
स्वतंत्र भारद्वाज - फोटो : x @kattar_hindu

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर में पेपर लीक मामले में हुए प्रदर्शनों के दौरान एक दलित छात्रा निशु आजाद के पिता संजय पर हमला करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्रा के पिता पर हमला करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के पदाधिकारियों ने संसद मार्ग थाने को घेरा। सीजेपी के समर्थन में सांसद पप्पू यादव, नगीना सांसद चंद्रशेखर और कांग्रेस के नेता भी थाने पहुंचे। आइए जानते हैं निशु के पिता पर हमला करने का आरोपी कौन है-

विज्ञापन

कौन है स्वतंत्र भारद्वाज
कथित हमलावर स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में वह कथित तौर पर संजय पर हमले की बात करता सुनाई दे रहा है। वीडियो में वह दावा करता है कि संजय के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसके मुताबिक उन्हें 60 टांके लगे थे। हालांकि, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वतंत्र भारद्वाज बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिलने के बाद दिल्ली आ गया। वह खुद को हिंदूवादी कार्यकर्ता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी बताता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्र ने इन नेताओं के नाम लिए?
कथित वीडियो में भारद्वाज यह कहते सुनाई देता है कि उसने निशु के पिता का सिर फोड़ा था। वह इसे भारतीय दंड संहिता की धारा 307 से जोड़ता भी सुनाई देता है। वीडियो में वह दावा करता है कि दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा उसके बड़े भाई जैसे हैं। वह यह भी कहता है कि कपिल मिश्रा के फोन के बाद उसे छोड़ दिया गया। इसके अलावा वह चिराग पासवान को भी अपना बड़ा भाई बताता है।

विज्ञापन

जंतर-मंतर के प्रदर्शनों में सामने आई थी निशु
निशु आजाद ने जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने पिता पर हुए कथित हमले में न्याय की मांग की। निशु का आरोप है कि दिल्ली पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। निशु के पिता संजय पर कथित हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। निशु का कहना है कि घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई। इसके बावजूद डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed