फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Contract fire personnel did not return to work despite warnings; lock placed on Municipal Council gate.

Bhiwani News: चेतावनी के बाद भी काम पर नहीं लौटे अनुबंधित दमकल कर्मी, नगर परिषद गेट पर जड़ा ताला

Fri, 04 Sep 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 04 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Contract fire personnel did not return to work despite warnings; lock placed on Municipal Council gate.
नगर परिषद कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ​कर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी।
भिवानी। नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल वीरवार को 29वें दिन भी जारी रही। वीरवार सुबह हड़ताली कर्मियों ने नगर परिषद के गेट पर ताला जड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और थोड़ी देर बाद ताला खोला गया। इसके बाद हड़ताली कर्मचारी गेट के आगे धरना पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

सरकार की चेतावनी के बावजूद 11 अनुबंधित दमकल कर्मी वीरवार को काम पर नहीं लौटे। इन कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की अंतिम चेतावनी जारी की गई थी। वीरवार को कंपनी के कर्मचारियों ने शहर के कुछ हिस्सों से कूड़ा उठाया। इसके बावजूद शहर में करीब 50 टन कूड़े के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन

शहर के अंदर 25 से अधिक कूड़ा पॉइंटों पर कूड़ा वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। घर-घर कूड़ा उठाने वाले टीपर ऑटो भी बंद हैं, जिससे लोगों के घरों में सूखा और गीला कचरा जमा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों ने लाठीचार्ज और गिरफ्तारियों के विरोध में अपना आंदोलन तेज कर दिया। धरने की संयुक्त अध्यक्षता नगर परिषद भिवानी के प्रधान जयहिंद पहलवान और हरियाणा अग्निशमन विभाग के उप प्रधान राजेश गुर्जर ने की। बिजली बोर्ड से सर्व कर्मचारी संघ (एसकेएस) के ब्लॉक प्रधान अशोक गोयत ने मंच संचालन किया।

अशोक गोयत ने सरकार को चेतावनी दी कि लाठीचार्ज और गिरफ्तारी जैसी दमनकारी नीतियों से कर्मचारियों का आंदोलन दबाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के दमन और तानाशाही से आंदोलन कमजोर होने के बजाय और अधिक मजबूत होगा। धरने में सर्व कर्मचारी संघ के संस्थापक मास्टर शेरसिंह, कामरेड ओमप्रकाश, दलित अधिकार मंच से बाबू सुखदेव, वार्ड नंबर 28 के पार्षद आकाश मास्टा सहित अनेक कर्मचारी नेता व प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed