{"_id":"6a99df9b6b19cf5a4707ff7f","slug":"secondary-and-senior-secondary-re-appear-exams-to-be-conducted-from-october-1-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156492-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एक अक्तूबर से संचालित होगी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी री अपीयर परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एक अक्तूबर से संचालित होगी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी री अपीयर परीक्षा
Fri, 04 Sep 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूरक एवं डीएलएड नियमित व री-अपीयर की परीक्षाएं एक अक्तूबर से आरंभ होंगी। सभी परीक्षाओं के तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध हैं।
बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) सीटीपी, ओसीटीपी, री-अपीयर, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय व आंशिक एवं पूर्ण विषय अंक सुधार की परीक्षाएं एक से 22 अक्तूबर तक संचालित होंगी।
उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष-2023, 2024 व 2025 प्रथम वर्ष नियमित/री-अपीयर की परीक्षाएं एक से 23 अक्तूबर तक तथा प्रवेश वर्ष- 2023 व 2024 द्वितीय वर्ष की नियमित/री-अपीयर की परीक्षा 3 से 24 अक्तूबर तक होंगी। सभी परीक्षाओं का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा।