Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Crackdown on illegal coaching academies to ensure a secure future for children: Ramavatar Sharma
{"_id":"6a9a95bf109277030007b0e3","slug":"video-crackdown-on-illegal-coaching-academies-to-ensure-a-secure-future-for-children-ramavatar-sharma-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अवैध कोचिंग अकादमियों पर कसेगा शिकंजा, बच्चों का भविष्य होगा सुरक्षित: रामअवतार शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कोचिंग अकादमियों पर कसेगा शिकंजा, बच्चों का भविष्य होगा सुरक्षित: रामअवतार शर्मा
प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने हरियाणा में अवैध रूप से बिना मान्यता के चल रही कोचिंग अकादमियों के लिए हरियाणा सरकार द्वारा नियमों की अधिसूचना जारी करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एसोसिएशन के प्रयासों का नतीजा है।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा द्वारा लंबी लड़ाई के बाद सरकार द्वारा हरियाणा प्राइवेट कोचिंग संस्थान पंजीकरण और विनियमन अधिनियम 28 फरवरी 2024 को राज्य विधानसभा द्वारा पारित किया गया था। लेकिन इसके बाद भी इसके नियम नहीं बनाए गए थे।
एसोसिएशन ने फिर से संघर्ष का रास्ता अपनाया और सरकार ने दो हफ्ते पहले नियम नोटिफाई किए। राम अवतार शर्मा ने कहा कि हमारी लड़ाई बच्चों के हितों को लेकर थी। उन्हें सुरक्षित और बेहतरीन शिक्षा उप्लब्ध करवाने को लेकर थी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने प्राइवेट कोचिंग सेंटरों में पारदर्शिता, सुरक्षा और जवाबदेही लाने के लिए हरियाणा कोचिंग इंस्टीट्यूट रेगुलेशन एक्ट के तहत हरियाणा प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट (रजिस्ट्रेशन और रेगुलेशन) नियम 2026 को नोटिफाई किया है। इसके तहत सभी मौजूदा और नए कोचिंग इंस्टीट्यूट को डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता वाली डिस्ट्रिक्ट अथॉरिटी के पास एक तय ऑनलाइन पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
सभी शर्तें पूरी करने पर तीन साल के लिए वैलिड सर्टिफिकेट मिलेगा। इसके बाद रिन्यूअल के लिए सर्टिफिकेट एक्सपायरी से कम से कम एक महीने पहले एप्लीकेशन देना होगा और पांच हजार रुपये की फीस देनी होगी। एप्लीकेशन की जांच के 30 दिनों करके एप्लीकेशन स्वीकार या अस्वीकार की जाएगी।
राम अवतार शर्मा ने कहा की रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा और कोई कोचिंग अकादमी स्कूल के समय में क्लास नहीं लगा पायेगी। साथ ही, स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए रेगुलर स्कूल के समय में कोचिंग क्लास पर पूरी तरह से रोक रहेगी। एसोसिएशन की ये दो मुख्य मांगें थी जिनसे डमी स्कूल कल्चर पर रोक लगेगी। कोचिंग अकादमियों को इस बारे में एक अनिवार्य हलफनामा भी देना होगा। इसके साथ ही कोई कोचिंग अकादमी 16 साल से कम उम्र के छात्रों का एडमिशन नहीं कर पायेगी।
राम अवतार शर्मा ने कहा कि कोचिंग अकादमी कोई झूठा दावा भी नहीं कर पाएंगी और न ही गुमराह करने वाले कोई वादे और रैंक/ मार्क्स की गारंटी नहीं दे पाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।