फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UNESCO Internship: Who Can Apply? Check Eligibility and Application Deadline

यूनेस्को इंटर्नशिप प्रोग्राम: पढ़ाई के साथ मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर, दिसंबर तक भरें फॉर्म; कैसे करना होगा आवेदन?

Fri, 04 Sep 2026 02:24 PM IST
शाहीन परवीन सुनंदा राव, कॅरिअर सलाहकार
सुनंदा राव, कॅरिअर सलाहकार Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 04 Sep 2026 02:24 PM IST
सार

यूनेस्को ने ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों और पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए इंटर्नशिप का अवसर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UNESCO Internship: Who Can Apply? Check Eligibility and Application Deadline
Internship - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

यूनाइटेड नेशन्स एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन (यूनेस्को) द्वारा पेश किया जाने वाला यूनेस्को एजुकेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 ग्रेजुएशन में पढ़ रहे छात्रों और हाल ही में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। यह इंटर्नशिप ‘एजुकेशन 2030 फ्रेमवर्क फॉर एक्शन’ और सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (एसडीजी) 4 के तहत वैश्विक शिक्षा परियोजनाओं की योजना बनाने और कार्यान्वयन में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का मौका प्रदान करती है। उम्मीदवारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का अनुभव प्राप्त करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के लाभ और पेशेवर विकास के अवसर भी मिलेंगे।

विज्ञापन

मिलेगा रिसर्च और लेखन का अनुभव

इस इंटर्नशिप के दौरान शिक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट्स को तैयार करने, लागू करने और मैनेज करने की प्रक्रिया को समझने के साथ-साथ शिक्षा नीति, बहुपक्षीय प्रक्रियाओं और वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भूमिका की जानकारी मिलेगी। इंटर्न को शिक्षा संबंधी डाटा का विश्लेषण, रिसर्च, लेखन और पॉलिसी ब्रीफ तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। इसके अलावा, टीमवर्क, कम्युनिकेशन, समस्या-समाधान, स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट और लचीलापन जैसे जरूरी सॉफ्ट स्किल्स भी विकसित होंगे।

विज्ञापन

ये शर्तें पूरी करनी होंगी

आवेदन के समय उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार वर्तमान में बैचलर डिग्री के तीसरे या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हो, या दूसरी यूनिवर्सिटी डिग्री, मास्टर डिग्री, पीएचडी अथवा उसके समकक्ष डिग्री कर रहा हो। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने पिछले 12 महीनों के भीतर बैचलर, मास्टर या पीएचडी डिग्री पूरी की है, वे भी पात्र हैं, जिसकी पुष्टि डिप्लोमा पूरा होने की तारीख के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार को अंग्रेजी या फ्रेंच भाषा में लिखने और बोलने की अच्छी क्षमता होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवधि और फायदे

इंटर्नशिप की अवधि एक से छह महीने तक होगी। इंटर्नशिप के दौरान और उससे संबंधित कार्यों के कारण होने वाले जोखिमों के लिए सीमित वर्कप्लेस इंश्योरेंस कवरेज प्रदान किया जाएगा। सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2026 तक यूनेस्को की आधिकारिक वेबसाइट careers.unesco.org/job/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले ‘पंजीकरण’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और अपना पंजीकरण पूरा करें। यदि आप पहले से पंजीकृत हैं, तो अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करके आसानी से लॉग इन कर सकते हैं।
  • टीमवर्क, कम्युनिकेशन, समस्या-समाधान, स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट और लचीलापन जैसे कौशल विकसित होंगे।
  • आवेदन के समय उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए।
  • बैचलर डिग्री के तीसरे/अंतिम वर्ष, मास्टर, पीएचडी या समकक्ष डिग्री में अध्ययनरत उम्मीदवार पात्र हैं।
  • इंटर्नशिप से जुड़े जोखिमों के लिए सीमित वर्कप्लेस इंश्योरेंस कवरेज मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय पहल

  • ग्लोबल कनेक्ट समिट-2027
  • कौन आवेदन कर सकता है : यह युवा पेशेवरों, छात्रों, उद्यमियों, शिक्षाविदों, इनोवेटर्स और बदलाव लाने वालों के लिए है, जिनकी रुचि लीडरशिप, इनोवेशन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में है।
  • अवधि : चार दिन
  • अंतिम तिथि : 15 सितंबर, 2026
  • आवेदन वेबसाइट : Vfri.ca/global-connect-summit-spain-2027/
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed