{"_id":"673f3d5dd7491aa774045097","slug":"video-bhavana-ka-paramanagara-va-tagaugdhana-ma-eka-sal-sa-btha-paugdha-haka-khal-narasara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी के प्रेमनगर व तिगड़ाना में एक साल से बंद पड़ी हॉकी खेल नर्सरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी के प्रेमनगर व तिगड़ाना में एक साल से बंद पड़ी हॉकी खेल नर्सरी
केंद्र सरकार ने देश के युवाओं को खेलों में प्रोत्साहित करने के लिए और उनकी खूबियों को निखारने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की। इसी तरह से हरियाणा सरकार ने खेल नर्सरी योजना शुरू की है। इसके लिए हरियाणा के युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए खेल नर्सरियों की स्थापना प्रत्येक जिले में जरूरत के हिसाब से की गई। नर्सरी खोलने के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन के आधार पर खेल विभाग की तरफ से मानक पूरे करने वाले खेल मैदानों को नर्सरी के रूप में सुविधा दी गई थी। जिले के गांव प्रेमनगर व तिगड़ाना में हॉकी के लिए खेल नर्सरी खोली गई, लेकिन वो पिछले एक साल से बंद पड़ी हुई है। ग्रामीण बच्चों को भीम स्टेडियम में जाकर अभ्यास करना पड़ रहा है। प्रेमनगर में बने स्टेडियम में 40 खिलाड़ी रोजाना सुबह शाम अभ्यास करते हैं, लेकिन सुविधा के अभाव में कुछ खिलाड़ी गांव से 10 किलोमीटर की दूरी पर बने स्टेडियम में आकर अभ्यास कर रहे हैं। सर्दी के समय में तो शाम को देर तक अभ्यास करने के कारण वापिस घर पहुंचने में भी परेशानी होती है। देर शाम बस सुविधा नहीं होने के कारण भी निजी वाहनों को हाथ का इशारा कर रुकवाते हैं। इसके बाद उनकी सहायता से अपने घरों को पहुंचते हैं। पहले गांव में नर्सरी होती थी। इसके कारण सभी सुविधाएं उन्हें गांव में ही मिल जाती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।