{"_id":"6af6010df391cf83d90adaf7","slug":"84-students-from-the-district-will-learn-adventure-activities-in-manali-himachal-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159938-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हिमाचल के मनाली में साहसिक गतिविधियां सीखेंगे जिले के 84 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हिमाचल के मनाली में साहसिक गतिविधियां सीखेंगे जिले के 84 विद्यार्थी
विज्ञापन
मनाली विंटर एडवेंचर कैंप के लिए रवाना होते विद्यार्थी।
भिवानी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला एवं समग्र शिक्षा हरियाणा की ओर से 13 से 17 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश के मनाली में पांच दिवसीय शीतकालीन साहसिक शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए भिवानी जिले के 84 विद्यार्थियों का दल रवाना हुआ, जिसमें 40 छात्र और 44 छात्राएं शामिल हैं।
शिविर का आयोजन जिला परियोजना अधिकारी शिव कुमार तंवर के दिशा-निर्देशों तथा मिशन लाइफ इको क्लब के तत्वावधान में किया जा रहा है। मिशन लाइफ इको क्लब के जिला नोडल अधिकारी कमल शर्मा और फालसा इको क्लब प्रभारी एवं शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सफल और सुरक्षित प्रवास की शुभकामनाएं दीं।
शिविर में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, साहस और व्यक्तित्व निर्माण के साथ नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना तथा आत्मनिर्भरता के गुण विकसित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें हिमाचल और हिमालय पर्वत के इतिहास, प्राकृतिक विरासत और पहाड़ी पारिस्थितिकी की जानकारी दी जाएगी। प्रकृति के बीच रहकर विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को भी समझेंगे।
विज्ञापन
साहस, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण है शिविर का उद्देश्य : शिव कुमार
जिला परियोजना अधिकारी शिव कुमार तंवर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहसिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। मनाली की प्राकृतिक वादियों में विद्यार्थियों को रॉक क्लाइम्बिंग, रिवर क्रॉसिंग, जुमारिंग और ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके माध्यम से वे आपसी सहयोग, सामूहिक कार्य, समय प्रबंधन और परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने का व्यावहारिक अनुभव हासिल करेंगे। जिला नोडल अधिकारी कमल शर्मा ने कहा कि यह हरियाणा सरकार की अनूठी और सराहनीय पहल है। प्रदेश के सभी सातों ब्लॉकों में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इको क्लबों के विद्यार्थियों को ऐसे साहसिक शिविरों में भाग लेने का अवसर दिया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जुड़ाव और पर्यावरण संरक्षण की भावना मजबूत होगी।