Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Capitals captain discussion ahead of IPL 2027 know all details and contenders Rishabh Pant Axar Patel

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बढ़ा सिरदर्द: कप्तानी को लेकर क्यों तेज हुई चर्चा? अक्षर छोड़ेंगे कमान!

Fri, 13 Nov 2026 06:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Nov 2026 06:27 AM IST
सार

आईपीएल 2027 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स का सिरदर्द बढ़ रहा है। ऐसी खबरें हैं कि मौजूदा कप्तान अक्षर पटेल आगे ये जिम्मेदारी नहीं निभाना चाहते हैं। हालांकि, अभी तक इसे लेकर अक्षर या टीम प्रबंधन की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अगर अक्षर कप्तानी छोड़ते हैं तो कौन-कौन अगले दावेदार हो सकते हैं? आइए जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Delhi Capitals captain discussion ahead of IPL 2027 know all details and contenders Rishabh Pant Axar Patel
अक्षर और पंत - फोटो : IANS

विस्तार

आईपीएल 2027 सीजन के लिए सभी टीमें कमर कस रही हैं। दिसंबर में होने वाली मिनी नीलामी से पहले ट्रेड विंडो खुला हुआ है। वहीं, नीलामी से पहले सभी टीमों को रिटेंशन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स में कप्तानी को लेकर सिरदर्द बढ़ता जा रहा है। आईपीएल के अगले सीजन से पहले दिल्ली ने अपने कोचिंग स्टाफ को भी बदल डाला है।
विज्ञापन
Trending Videos

कोचिंग स्टाफ में हुआ बदलाव
सौरव गांगुली टीम के मुख्य कोच हैं और युवराज सिंह को सहायक कोच बनाया गया है। वहीं, फ्रेंचाइजी के साथ लंबे समय तक खेल चुके स्पिनर अमित मिश्रा स्पिन गेंदबाजी कोच और श्रीलंका के चमिंडा वास तेज गेंदबाजी कोच हैं। दिल्ली कैपिटल्स उन टीम में से है जिसने अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। दिल्ली अब अगले सीजन नए कप्तान की अगुआई में उतरेगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि दिल्ली का अगला कप्तान कौन होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Capitals captain discussion ahead of IPL 2027 know all details and contenders Rishabh Pant Axar Patel
अक्षर पटेल और स्टार्क - फोटो : IPL/BCCI
क्यों चल रही है चर्चा
कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा कप्तान अक्षर पटेल आईपीएल 2027 सीजन के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के इच्छुक नहीं हैं। अक्षर की कप्तानी में, दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी। टीम 14 मैचों में 14 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर रही थी। इंडियन प्रीमियर लीग में अक्षर पटेल का कप्तानी रिकॉर्ड औसत रहा है, जिसमें उनकी जीत का प्रतिशत 44.44 है। इस फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने 27 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से 12 में उन्हें जीत मिली है और 13 में हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन

Delhi Capitals captain discussion ahead of IPL 2027 know all details and contenders Rishabh Pant Axar Patel
ऋषभ पंत - फोटो : ANI
पंत करेंगे कप्तान के तौर पर वापसी?
अगर अक्षर पटेल आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनने से मना कर देते हैं, तो दिल्ली मैनेजमेंट यह जिम्मेदारी ऋषभ पंत या केएल राहुल को सौंप सकता है। हाल ही में पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स से 15 करोड़ रुपये की सैलरी पर ट्रेड किया गया था, जबकि आईपीएल 2026 सीजन से पहले दिल्ली ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। लखनऊ सुपर जायंट्स में जाने और आईपीएल 2025 व 2026 सीजन में उनकी कप्तानी करने से पहले पंत आईपीएल 2021 से 2024 के बीच दिल्ली की कप्तानी कर चुके थे। 

Delhi Capitals captain discussion ahead of IPL 2027 know all details and contenders Rishabh Pant Axar Patel
आकाश चोपड़ा - फोटो : Twitter
लीडरशीप योजना पर उठे सवाल 
कप्तानी को लेकर चल रही अटकलों के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने लखनऊ सुपर जायंट्स से ऋषभ पंत को ट्रेड करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की लीडरशिप योजनाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आगामी आईपीएल सीजन से पहले फ्रेंचाइजी के सामने कप्तानी को लेकर अनिश्चितता और तेज गेंदबाजी अटैक को दो बड़ी चुनौतियां बताया है। चोपड़ा का मानना है कि टीम की कप्तानी के लिए केएल राहुल एक प्रमुख विकल्प हो सकते हैं। इसके साथ ही, पंत की बैटिंग पोजीशन भी अहम होगी ताकि उनकी वापसी का पूरा फायदा उठाया जा सके। 

दिल्ली के पास मौजूद विकल्पों पर बात करते हुए चोपड़ा ने कहा कि कई दावेदार हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी का अंतिम फैसला अभी भी साफ नहीं है। चोपड़ा ने कहा, असल में कई सवाल हैं। यह एक तरह का बहुविकल्पीय प्रश्न बन गया है कि कप्तान कौन होगा? ऋषभ पंत कप्तानी के दावेदार रहे हैं, केएल राहुल भी एक विकल्प हैं और मैंने सुना है कि अक्षर पटेल कप्तान नहीं बनना चाहते। ऐसे में इन सब बातों को देखते हुए यह पता ही नहीं है कि टीम की कप्तानी कौन करेगा। फिलहाल के लिए केएल राहुल एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर दिल्ली को इस ट्रेड का पूरा फायदा उठाना है, तो पंत को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजना होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इस विकेटकीपर बल्लेबाज को वापस लाकर भी नीचे के क्रम में ही खिलाना है, तो फिर ऐसा करने का क्या मतलब है? उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस ट्रेड से शायद लखनऊ को ज्यादा फायदा हुआ है। चोपड़ा ने कहा, ऋषभ पंत को जिन्हें आपने ट्रेड किया है उन्हें टॉप 4 में बल्लेबाजी करनी चाहिए। अगर आप उन्हें इससे नीचे खिलाते हैं, तो आप उनकी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। मुझे लगता है कि इस ट्रेड में लखनऊ सुपर जायंट्स ज्यादा फायदे में रही, क्योंकि उस पिच के लिए कुलदीप जैसे स्तर के गेंदबाज से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता था।

चोपड़ा ने गेंदबाजी आक्रमण को क्यों बताया कमजोर?
दिल्ली की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन चोपड़ा ने गेंदबाजी यूनिट को एक संभावित कमजोरी बताया है, खासकर इसलिए क्योंकि मिचेल स्टार्क की उपलब्धता अभी भी अनिश्चित है। उन्होंने तेज गेंदबाजी के विकल्पों पर किए गए भारी निवेश और उनके हालिया प्रदर्शन पर उठ रहे सवालों का भी जिक्र किया। उन्होंने दिल्ली की टीम द्वारा तेज गेंदबाजों को शामिल करने की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि कुछ सस्ते खिलाड़ियों ने तो बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि महंगे खिलाड़ियों की उपलब्धता और फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed