{"_id":"6af60251c6f3e5eeca077076","slug":"18th-state-representative-conference-of-roadways-employees-begins-today-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159934-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रोडवेज कर्मचारियों का 18वां राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रोडवेज कर्मचारियों का 18वां राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन आज से
विज्ञापन
भिवानी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का हरियाणा रोडवेज में 18वां राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन 13 और 14 नवंबर को जाट धर्मशाला में होगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले सम्मेलन में प्रदेशभर के डिपो और सब डिपो से सैकड़ों प्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल होंगे।
डिपो प्रधान दीपक कुकू धनाना और सचिव अनिल नागर ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन में खाली पदों पर स्थायी भर्ती, किलोमीटर स्कीम व निजीकरण पर रोक, छुट्टियां बहाल करने, नई बसें खरीदने और पुरानी बसें बदलने की मांग उठेगी।
टायरों व स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता, लंबित महंगाई भत्ता, वित्तीय लाभ, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम-समान वेतन और पुरानी पेंशन लागू करने पर चर्चा होगी। सेवानिवृत्ति लाभ, ड्यूटी संबंधी समस्याओं तथा 16 जून को सरकार से हुई सहमति लागू कराने की मांग भी एजेंडे में है। बोनस और ओवरटाइम का भुगतान भी मुद्दा रहेगा। यूनियन के अनुसार सरकारी बसों की संख्या और स्थायी स्टाफ बढ़ाना जरूरी है। सम्मेलन में आगामी आंदोलन व संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति बनेगी। भिवानी डिपो कार्यकारिणी प्रतिनिधियों का स्वागत करेगी। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।