{"_id":"6af5ff4d3b955cc1bd025191","slug":"tits-playground-sold-hostel-demolished-now-alumni-launch-a-campaign-to-save-the-institution-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159929-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: टीआईटीएस का खेल मैदान बिका, छात्रावास टूटा, अब पूर्व विद्यार्थियों ने शुरू की संस्थान बचाने की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: टीआईटीएस का खेल मैदान बिका, छात्रावास टूटा, अब पूर्व विद्यार्थियों ने शुरू की संस्थान बचाने की मुहिम
Thu, 12 Nov 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल्स (टीआईटीएस) के खेल मैदान की बिक्री और छात्रावास टूटने के बाद अब पूर्व विद्यार्थी संस्थान के अस्तित्व और विरासत को बचाने के लिए लामबंद हो गए हैं। कॉलेज की जमीन के कथित व्यावसायिक इस्तेमाल की आशंका के बीच पूर्व छात्रों ने प्रबंधन से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक ई-मेल और सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।
पूर्व विद्यार्थियों ने आशंका जताई है कि नगर परिषद से भूमि अधिकृत कराकर वहां व्यावसायिक गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं। उनका कहना है कि छात्रावास और खेल मैदान संस्थान की पहचान का हिस्सा रहे हैं और इन्हें व्यावसायिक परियोजना के लिए इस्तेमाल करना इसकी विरासत को नुकसान पहुंचाएगा। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने भूमि बेचने के इरादे से इन्कार किया है। प्रबंधन के अनुसार टीआईटीएस कॉलेज और स्कूल में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
नवंबर के अंतिम सप्ताह में भिवानी में एलुमिनाई मीट आयोजित की जाएगी। इस मामले में आगे की रणनीति तय करने के लिए पूर्व विद्यार्थियों की छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। पूर्व छात्रों का कहना है कि संस्थान की संपत्ति और पहचान बचाने के लिए वे एकजुट होकर प्रयास जारी रखेंगे।
विज्ञापन
टीआईटीएस हमारी धरोहर और गौरव, इसकी संपत्ति बचाना सामूहिक जिम्मेदारी
मैंने वर्ष 1981 में टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल्स (टीआईटीएस) से डिग्री प्राप्त की थी। इस संस्थान से मेरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है और मुझे गर्व है कि टीआईटीएस ने देश के टेक्सटाइल उद्योग के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। संस्थान ने कुशल और योग्य पेशेवर तैयार करने के साथ देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान और प्रतिष्ठा बनाई है। पिछले कुछ दिनों से संस्थान की बेशकीमती भूमि बेचने की तैयारी की सूचनाएं मिल रही हैं। इससे मैं अत्यंत व्यथित और चिंतित हूं। टीआईटीएस केवल शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि हम सभी पूर्व विद्यार्थियों की धरोहर, विरासत और गौरव है। इससे हमारी यादें, पहचान और भावनाएं जुड़ी हैं। इसकी संपत्ति और प्रतिष्ठा की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। -विनय सिंह तंवर, बैच 1981
छात्रावास और खेल मैदान खत्म हुए तो मिट जाएगी टीआईटीएस की पहचान
मैंने वर्ष 1980 में विश्वविख्यात टेक्सटाइल इंस्टीट्यूट (टीआईटीएस) से टेक्सटाइल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की थी। शुरुआती कॅरिअर में कुछ टेक्सटाइल मिलों में काम किया। इसके बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में 30 वर्ष तक सेवा दी और करीब सात वर्ष पहले महत्वपूर्ण पद से सेवानिवृत्त हुआ। ऑयल सेक्टर में लंबा समय बिताने के बावजूद अपनी संस्था और टेक्सटाइल क्षेत्र के प्रति मेरा लगाव हमेशा बना रहा। अब हमारे टीआईटी छात्रावास और खेल मैदानों को व्यावसायिक परियोजना के लिए बेचने की तैयारी है। इसकी अनुमानित सौदा राशि 135 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। हम छात्रावासों और खेल मैदानों के ध्वस्त होने के बाद टीआईटीएस की पहचान मिटने से बचाना चाहते हैं। - सुधीश अग्रवाल, बैच 1980
मैदान जमीन का टुकड़ा नहीं, हमारे इतिहास का हिस्सा
कॉलेज का मैदान महज जमीन का टुकड़ा नहीं है, बल्कि हमारे इतिहास का हिस्सा है। यहीं हम बड़े हुए, दोस्त बनाए, यादें संजोईं, टीम भावना सीखी और जीत का जश्न मनाया। छात्र जीवन के बेहतरीन पल इसी मैदान से जुड़े हैं। टीआईटीएस को केवल उसकी इमारतों से नहीं, बल्कि उन यादों, मूल्यों और अवसरों से भी पहचाना जाता है जो इसने विद्यार्थियों की पीढ़ियों को दिए हैं। कॉलेज का मैदान बेच दिया गया। ऐसे में अब आवाज उठाना हमारा दायित्व है। हम संस्थान के विकास के विरोधी नहीं हैं, बल्कि विकास के नाम पर अपनी विरासत खोने के खिलाफ हैं। - गिरीश चंद्र, बैच 2014
1943 से अब तक 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षित कर चुका है संस्थान
टीआईटीएस के पूर्व विद्यार्थियों ने पीएमओ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजकर संस्थान को बचाने की गुहार लगाई है। वर्ष 1943 से अब तक यह संस्थान 15 हजार से अधिक स्नातकों को शिक्षित कर चुका है। इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से भारत सहित पूरी दुनिया में पहचान बनाई है। टेक्सटाइल और अन्य क्षेत्रों में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत पेशेवर इसी संस्थान की देन हैं। टीआईटीएस छात्रावास, आसपास के खेल मैदान और कर्मचारी आवासीय कॉलोनी को व्यावसायिक परियोजना के लिए बेचने की कथित तैयारी है। संस्थान का अस्तित्व बचाने के लिए छह सदस्यीय कोर कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी नवंबर के अंतिम सप्ताह में भिवानी में होने वाली एलुमिनाई मीट में आगे की रणनीति तय करेगी। - दीपक जांगड़ा, बैच 2014, पूर्व प्रधान छात्र संघ, टीआईटीएस कॉलेज भिवानी
टीआईटीएस कॉलेज और स्कूल के लिए आधारभूत ढांचे का किया जा रहा है विस्तार : प्रमोद कुमार
टीआईटीएस महत्वाकांक्षी विकास योजना के तहत बड़े स्तर पर आधारभूत ढांचे के विस्तार, आधुनिकीकरण और शैक्षणिक उन्नयन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस संबंध में आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही और अनुमोदन की प्रक्रिया जारी है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रोजेक्ट टीम भी गठित की जा चुकी है जिसने काम शुरू कर दिया है। संस्थान का लक्ष्य आगामी दो से तीन वर्षों में टीआईटीएस कॉलेज और स्कूल को क्षेत्र के सर्वाधिक आधुनिक, तकनीकी रूप से उन्नत और उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित करना है। योजना विद्यार्थियों, अभिभावकों, उद्योग जगत की बदलती अपेक्षाओं और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। संस्थान के संबंध में भ्रामक प्रचार और अफवाहों को हम सिरे से खारिज करते हैं। सभी से अपील है कि टीआईटीएस की विकास यात्रा में विश्वास बनाए रखें और सकारात्मक योगदान दें। - प्रमोद कुमार, मुख्य प्रशासक, टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल्स (टीआईटीएस), भिवानी