{"_id":"6af5fef7f951e61e6909ede0","slug":"complaints-regarding-drinking-water-property-ids-and-land-mutation-intakal-were-raised-at-the-grievance-redressal-camp-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159942-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: समाधान शिविर में उठीं पेयजल, प्रॉपर्टी आईडी और इंतकाल से जुड़ी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: समाधान शिविर में उठीं पेयजल, प्रॉपर्टी आईडी और इंतकाल से जुड़ी शिकायतें
Thu, 12 Nov 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में पेयजल लाइन दुरुस्त करवाने, प्रॉपर्टी आईडी में सुधार और इंतकाल करवाने से जुड़ी शिकायतें रखी गईं। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में डीडीपीओ सोमबीर कादयान ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके स्थायी समाधान के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में वार्ड नंबर दो से एमसी संदीप ने पेयजल लाइन दुरुस्त करवाने की मांग रखी। दिनोद गेट निवासी अश्वनी गोयल ने प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने, जबकि गांव नरहेड़ा निवासी मदन सिंह और गांव केहरपुरा निवासी अनिल ने इंतकाल से संबंधित समस्या उठाई।
फैमिली आईडी में त्रुटियां ठीक करवाने के लिए गांव बजीणा निवासी सुरेश देवी, जीतू वाला जोहड़ निवासी रेखा, लाजपत नगर निवासी सुमन, गांव तालू निवासी विक्की शर्मा, पुलिस लाइन निवासी मेहर सिंह, वार्ड नंबर-16 निवासी संजय, गांव चांग निवासी आशीष वर्मा ने शिकायतें रखीं।
विज्ञापन
डीडीपीओ ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक मामले की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करने और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को एक ही समस्या के लिए बार-बार शिविर में न आना पड़े। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी सदस्य रामकिशन हलवासिया, सुनील वर्मा नंबरदार, अजीत शेखावत और केके ग्रोवर मौजूद रहे।