{"_id":"67810bbd544158ac130b4442","slug":"video-people-were-thrilled-at-kavi-sammelan-organized-on-world-hindi-day-in-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 'तुम जब तक मेरे पास रहीं, मैं तब तक पास न हो पाया', विश्व हिंदी दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन में गदगद हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 'तुम जब तक मेरे पास रहीं, मैं तब तक पास न हो पाया', विश्व हिंदी दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन में गदगद हुए लोग
विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर तेल उद्योग विकास बोर्ड के भाषा विभाग द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सेक्टर-73 ओआईडीबी भवन स्थित सभागार में आयोजित कवि सम्मेलन में डॉ. सत्येंद्र सत्यार्थी, विनोद पांडेय, प्रीति त्रिपाठी और मनोज मिश्र कप्तान ने काव्यपाठ किया। संचालन डॉ. सत्येंद्र सत्यार्थी व डॉ. नीरजा चतुर्वेदी ने किया। कवि सम्मेलन की शुरुआत मनोज मिश्र जल की कविताओं से हुईl उनके गीत कितने स्मार्ट हो गए लोगों को खूब पसन्द आए l प्रीति त्रिपाठी ने बहुत शानदार मुक्तक पढ़कर वाहवाही लूटी l इसके बाद हास्य कवि विनोद पांडेय ने अपनी "तुम जब तक मेरे पास रही, मैं तब तक पास न हो पाया" सुनाई तो ठहाके और तालियों से सभागार गूंज उठा l लोग खूब आनंद लिए l उसके बाद में संचालन कर रहे सत्यार्थी ने कुछ वीर रस के छंद पढ़कर महफिल में जोश भर दिया l उनकी हास्य व्यंग्य कविता भी श्रोताओं बहुत शानदार लगी l कवि विनोद पांडेय ने कहा कि हिंदी हमें अंदर तक रोमांचिक करती है। हिंदी सपनों की भाषा है, वहीं जो हमें संस्कारित करती है। दुनिया की दूसरी भाषा सीख भी लें तो हिंदी बोलने में एक अलग-सा अपनापन है। कार्यक्रम के दौरान वर्षा सिन्हा सचिव तेल उद्योग विकास बोर्ड, ज्योति शर्मा हिंदी अधिकारी, समीर कुमार मोहंती वित्त सलाहकार एवं लेखा अधिकारी कार्यक्रम में संस्थान के कई बड़े अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हास्य, ओज और श्रृंगार की कविताओं का लुत्फ उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।