{"_id":"6abf44bf4c7717a0fe04db92","slug":"bigg-boss-20-eviction-rhiti-tiwari-evicted-from-salman-khan-show-manoj-tiwari-daughter-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: सलमान खान के शो में आया बड़ा ट्विस्ट, क्या मिड-वीक एविक्शन में ये प्रतियोगी हुआ घर से बेघर?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बिग बॉस 20: सलमान खान के शो में आया बड़ा ट्विस्ट, क्या मिड-वीक एविक्शन में ये प्रतियोगी हुआ घर से बेघर?
Fri, 02 Oct 2026 11:16 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:16 AM IST
सार
Rhiti Tiwari Evicted From Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड शो 'बिग बॉस 20' में मिड वीक एविक्शन हुआ, जिसमें एक और कंटेस्टेंट का शो से पत्ता कट गया है। आइए जानते हैं कौन है वो।
विज्ञापन
बिग बॉस 20
- फोटो : यूट्यूब@Colors
विस्तार
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। शो में दर्शकों को हर दिन नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। अब हाल ही में शो के अंदर एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला। दरअसल, मेकर्स ने हाल ही में मिड-वीक एविक्शन का ऐलान किया। इसके चलते एक कंटेस्टेंट को रियलिटी शो से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
रीति तिवारी, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हुआ 'बिग बॉस 20' से बाहर?
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को मिड-वीक एविक्शन में शो से बाहर होना पड़ा। यह फैसला उस समय आया, जब हाल ही में सलमान खान ने एक टास्क के दौरान रीति के व्यवहार की आलोचना की थी और शो में उनके योगदान पर सवाल उठाए थे।
लेटेस्ट एपिसोड में तीन कंटेस्टेंट्स माही विज, यंग और उदिति सिंह को कैप्टेंसी टास्क के लिए चुना गया। इसके बाद उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाया गया और पूछा गया कि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसने गेम में सबसे कम योगदान दिया है।

- माही ने मैरी कॉम का नाम लिया।
- जबकि यंग ने अमन गांधी को चुना।
- वहीं उदिति ने रीति तिवारी का नाम लिया।
- इसके बाद बाकी दोनों कंटेस्टेंट्स भी उदिति की बात से सहमत हो गए।
- अपने फैसले की वजह बताते हुए उदिति ने कहा कि उन्हें रीति की पर्सनैलिटी समझना मुश्किल लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रीति तिवारी और काजी तौकीर
- फोटो : सोशल मीडिया
काजी और रीति में हुआ था झगड़ा
पिछले हफ्ते एक डिस बैटल टास्क के दौरान रीति ने कहा था कि वह काजी से नफरत करती हैं और उनके खिलाफ गालियों का इस्तेमाल भी किया था। उन्होंने काजी पर टास्क के दौरान आरोप भी लगाया था। वहीं, सलमान खान ने वीकेंड का वॉर एपिसोड में रीति के व्यवहार की आलोचना की थी।
यूजर्स ने दिया कैसा रिएक्शन?
रीति के मिड-वीक एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ दर्शकों का मानना था कि रीति ने शो में ज्यादा योगदान नहीं दिया, जबकि कुछ लोगों ने उनके एविक्शन पर सवाल उठाए।
एक दर्शक ने लिखा कि रीति भले ही शो में ज्यादा बड़ा रोल नहीं निभा रही थीं, लेकिन वह धीरे-धीरे बेहतर कर रही थीं। हालांकि, दर्शक ने यह भी कहा कि कंटेस्टेंट्स को आखिरकार गेम में योगदान देना ही पड़ता है।

रीति तिवारी
- फोटो : एक्स
क्या सीक्रेट रूम में जाएंगी रीति?
हालांकि, कुछ दर्शकों ने इस एविक्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह वाकई में असली एविक्शन है। कुछ लोगों ने यह भी अनुमान लगाया कि रीति को शो से बाहर करने के बजाय सीक्रेट रूम में भेजा गया हो सकता है।
अब यह देखना दिलचस्प होगी कि रीति सच में 'बिग बॉस 20' से बाहर हुई हैं या मेकर्स के पास उनके लिए कोई और ट्विस्ट है।