{"_id":"6abe97cc1c7300f9f6024ddc","slug":"construction-of-chilla-elevated-road-picks-up-pace-relief-from-traffic-jams-expected-noida-news-c-1-noi1095-4786796-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चिल्ला एलिवेटेड के निर्माण में आई तेजी, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चिल्ला एलिवेटेड के निर्माण में आई तेजी, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
-चिल्ला से लेकर महामाया फ्लाईओवर को दिसंबर 2027 तक काम पूरा होने का है लक्ष्य
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। समय सीमा नजदीक आने के साथ चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। सेक्टर-16 के पास एलिवेटेड रोड का एक और पिलर तैयार हो गया है। दिल्ली के मयूर विहार फ्लाईओवर से महामाया फ्लाईओवर तक बनने वाली इस परियोजना के पूरा होने से चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी, सेक्टर-16, सेक्टर-18 और फिल्म सिटी की ओर आने-जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
करीब 5.57 किलोमीटर लंबे छह लेन के एलिवेटेड रोड का निर्माण करीब 892.75 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। टेंडर और अन्य खर्च शामिल होने के बाद परियोजना की लागत करीब 937 करोड़ रुपये तक पहुंची है। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार और नोएडा प्राधिकरण की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। परियोजना के लिए कुल 296 पिलर बनाए जाने हैं। पिलर के ऊपर पियर कैप और उसके बाद गर्डर रखकर एलिवेटेड रोड का ढांचा तैयार किया जा रहा है। जीएम एसपी सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है और निर्धारित समय में परियोजना पूरी करने का प्रयास है।
पांच रैंप और एक लूप बनेंगे
परियोजना में वाहनों की आवाजाही के लिए पांच रैंप और एक लूप बनाया जाना है। मयूर विहार की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सेक्टर-16 के पास रैंप बनेगा। सेक्टर-18 और डीएनडी की ओर भी कनेक्टिविटी दी जाएगी। इससे दिल्ली, डीएनडी, सेक्टर-16, सेक्टर-18 और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
दिसंबर 2027 तक लक्ष्य
प्राधिकरण ने एलिवेटेड रोड को दिसंबर 2027 तक यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा है। इसके शुरू होने से चिल्ला बॉर्डर, राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल, सेक्टर-14ए और फिल्म सिटी के आसपास यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।