फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Encroachments removed outside Princely Estate; residents relieved.

Noida News: प्रिंसली एस्टेट के बाहर अतिक्रमण हटा, निवासियों को राहत

Thu, 01 Oct 2026 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Encroachments removed outside Princely Estate; residents relieved.
फोटो
विज्ञापन

-अतिक्रमण हटाये जाने पर निवासियों ने जताई खुशी, कहा प्राधिकरण की कार्रवाई से खुश हैं
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट सोसाइटी की मार्केट के बाहर लंबे समय से फैले अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की है। सड़क और फुटपाथ से ठेले, खोखे और रेहड़ी-पटरी हटाए जाने के बाद सोसाइटी के निवासियों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण देर रात तक शोरगुल और भीड़ रहती थी, जिससे परिवारों को परेशानी होती थी।
निवासियों के अनुसार, मार्केट के बाहर देर रात तक खान-पान के ठेले संचालित होते थे। यहां लोगों की भीड़ के साथ तेज आवाज में बातचीत और वाहनों के हॉर्न से आसपास के टावरों में रहने वाले परिवार परेशान रहते थे। बुजुर्गों और छोटे बच्चों को विशेष दिक्कत होती थी। कई बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी।
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित होती थी और शाम के समय सोसाइटी के गेट के बाहर जाम की स्थिति बन जाती थी। ठेलों से निकलने वाला कचरा सड़क और नालियों में फेंके जाने से गंदगी और बदबू की समस्या भी बनी रहती थी। फुटपाथ खाली होने से अब पैदल राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित निगरानी की मांगः कार्रवाई के बाद निवासियों ने प्राधिकरण के प्रयास की सराहना की। एओए और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस और प्राधिकरण की टीम नियमित निगरानी करे, ताकि कुछ समय बाद दोबारा रेहड़ी-पटरी और अवैध दुकानें न लग सकें।
-------
अवैध रेहड़ी-पटरी हटाने के लिए कई बार शिकायत की थी। कार्रवाई से राहत मिली है, अब दोबारा दुकानें न लगें। -विकास सिंह, एओए अध्यक्ष
रेहड़ी-पटरी से सुरक्षा और आवागमन की समस्या रहती थी। प्राधिकरण की कार्रवाई से निवासियों को काफी राहत मिली है। -ज्योत्सना पमनानी, निवासी
एल, एम, एन, ओ और पी टावर मार्केट के पास हैं। शोर इतना रहता था कि रात में सोना मुश्किल होता था। -रंजन कुमार, निवासी
मार्केट के बाहर काफी अतिक्रमण था। कई बार शिकायत की थी। कार्रवाई से खुशी है, लेकिन दोबारा दुकानें लगने का डर है। -महेश छाबड़ा, निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed