फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   body of a 12-year-old boy found hanging in bathroom in Greater Noida

बाथरूम की चौखट से लटका मिला शव: आयुष के शरीर पर नहीं थे कपड़े, जिस्म पर कई चोट के निशान खड़े कर रहे सवाल

Thu, 01 Oct 2026 11:11 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 01 Oct 2026 11:11 PM IST
सार

पातीराम ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे के शरीर पर चोट के निशान थे। इसी आधार पर उन्होंने आशंका जताई कि किसी व्यक्ति ने बेटे की हत्या करने के बाद शव को बाथरूम की चौखट से लटका दिया। 

विज्ञापन
body of a 12-year-old boy found hanging in bathroom in Greater Noida
बाथरूम में मिला किशोर का शव - फोटो : सांकेतिक फोटो

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर गांव में किराए के मकान में रहने वाले 12 वर्षीय किशोर का शव बुधवार को बाथरूम की चौखट से लटका मिला। किशोर के शरीर पर कपड़े नहीं थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने किशोर की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए उसके शरीर पर चोट के निशान होने का दावा किया है। वहीं इकोटेक 3 कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसलिए बिसरा सुरक्षित किया है।

विज्ञापन

 

चौखट से लटका मिला आयुष का शव
पुलिस के मुताबिक पीलीभीत के गांव चूड़ा सकतपुर निवासी पातीराम अपने परिवार के साथ हबीबपुर गांव में किराए के मकान में रहते हैं। परिवार के सदस्य मजदूरी करते हैं। बुधवार को घर के बाथरूम में उनके 12 वर्षीय बेटे आयुष का शव चौखट से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष के शरीर पर थे चोट के निशान
पातीराम ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे के शरीर पर चोट के निशान थे। इसी आधार पर उन्होंने आशंका जताई कि किसी व्यक्ति ने बेटे की हत्या करने के बाद शव को बाथरूम की चौखट से लटका दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गुरुवार को को पैनल के साथ किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और बिसरा जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों की भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed