{"_id":"6b0857d6b499963ff40abb07","slug":"video-questions-raised-over-jewellery-exhibitions-local-bullion-traders-demand-investigation-and-action-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरी एग्जीबिशनों पर उठे सवाल, स्थानीय सराफा कारोबारियों ने जांच और कार्रवाई की मांग की; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलरी एग्जीबिशनों पर उठे सवाल, स्थानीय सराफा कारोबारियों ने जांच और कार्रवाई की मांग की; VIDEO
वाराणसी में लगातार आयोजित हो रही ज्वेलरी एग्जीबिशनों को लेकर स्थानीय सराफा कारोबारियों और पारंपरिक कारीगरों ने सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि इन आयोजनों से स्थानीय बाजार का कारोबार प्रभावित हो रहा है और पीढ़ियों से आभूषण बनाने वाले कारीगरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता शुभम सेठ गोलू ने इस मामले में प्रशासन और संबंधित विभागों से जवाबदेही तय करने की मांग की है।
शुभम सेठ गोलू ने कहा कि उनका विरोध व्यापारिक आयोजनों से नहीं, बल्कि अनियंत्रित तरीके से होने वाली एग्जीबिशनों से है। इनमें बड़ी कंपनियों और बाहरी उत्पादों को प्राथमिकता मिलने से स्थानीय उत्पादकों, छोटे कारोबारियों और हस्तनिर्मित आभूषणों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने सोने की शुद्धता को लेकर सामने आ रही शिकायतों पर भी चिंता जताई। मांग की कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) आभूषणों की शुद्धता, हॉलमार्क और एचयूआईडी की निष्पक्ष जांच कराए। वहीं, एग्जीबिशनों में होने वाली खरीद-बिक्री, स्टॉक, बिलिंग और कर संबंधी अभिलेखों की राज्य और केंद्रीय जीएसटी विभाग से जांच कराने की मांग की।
उन्होंने बताया कि बीते दिनों सराफा व्यापारियों और कारीगरों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। इस दौरान स्थानीय कारोबार पर पड़ रहे प्रभाव और एग्जीबिशनों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित करने और जांच प्रक्रिया में तेजी लाने का आश्वासन दिया था।
शुभम सेठ गोलू ने प्रदेश में सराफा कारोबारियों के साथ लूट, डकैती और हत्या की घटनाओं का हवाला देते हुए व्यापारियों की सुरक्षा मजबूत करने की भी मांग की। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और कारीगरों से एग्जीबिशनों में शामिल होने से पहले उनकी वैधानिक व्यवस्था और हॉलमार्किंग की जानकारी लेने की अपील की।
अभियान को उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ, संत नरहरी सेना और काशी सराफा मंडल का समर्थन है। अभियान से किशन सेठ, अमन सराफ, सूरज दयाल सेठ और नवनीत सराफ भी जुड़े हैं। कारोबारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो वे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज और बुलंद करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।