Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Anupriya Patel takes aim at the SP—beware of the imposters manifesto

यूपी : अनुप्रिया पटेल ने सपा पर साधा निशाना- बहुरुपियों के घोषणा पत्र से रहें सावधान, 2027 की करें तैयारी

Sun, 29 Nov 2026 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Nov 2026 07:41 PM IST
सार

प्रयागराज में विजय संकल्प रैली के जरिये केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को झूठे वादों और घोषणापत्र से सावधान रहने की नसीहत दी।

विज्ञापन
Anupriya Patel takes aim at the SP—beware of the imposters manifesto
अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनादल एस। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को "विजय संकल्प रैली" के जरिये अपने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का प्रयास किया। शहर के सरदार पटेल सेवा संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपना दल एस को उत्तर प्रदेश की तीसरी सबसे पार्टी होने की बात कही।

विज्ञापन

अनुप्रिया पटेल ने समाजवादी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा, चुनाव में तमाम बहुरुपिये आप लोगों के बीच आएंगे, झूठे घोषणापत्र दिखाएंगे, झूठे वादे करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं और 2027 के चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा, ऐसे लोगों से भी बचने की जरूरत है जो हाथों में संविधान की पुस्तक लेकर संविधान का उल्लंघन करते हैं। प्रयागराज समेत आसपास के जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा, विधानसभा, विधान परिषद हो या लोकसभा सभी सदनों में हमारे संगठन से जनप्रतिनिधि नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 11 में सात सीटों पर संगठन की जीत हुई थी। 2022 में 17 में से 13 सीटें हमने जीती लेकिन अब हमारे कार्यकर्ता कह रहे हैं इतने से काम नहीं चलेगा। 2027 में हमारी भागीदारी बढ़ेगी। सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता तैयार हो जाएं। उन्होंने कहा, एनडीए की हैट्रिक लगेगी। उन्होंने पार्टी के संस्थापन दिवंगत सोनेलाल पटेल को नमन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

केंद्रीय मंत्री को पहनाया गया चांदी का मुकुट

मंच पर मौजूद कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, बारा के विधायक वाचस्पति व पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल आदि ने संबोधित किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक डॉ. जमुना प्रसाद सरोज व जितेंद्र सरोज ने चांदी का मुकुट व तलवार भेंट किया। वाचस्पति व मधु वाचस्पति ने भी चांदी का मुकुट पहनाकर उनका अभिनंदन किया। गायक रविंद्र सिंह ज्योति ने गीत प्रस्तुत किए। पूर्व आईएएस अनुराग पटेल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव केके पटेल, महानगर अध्यक्ष शमशाद आलम, गंगापार अध्यक्ष भानु प्रताप पटेल, यमुनापार अध्यक्ष राम मनोहर पटेल, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्माद हसन अमन, धर्मराज पटेल बागी समेत अन्य मौजूद रहे।

सीएम के चेहरे पर अपना दल एस का हस्तक्षेप नहीं

यूपी में सीएम के चेहरे के सवाल पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए गठबंधन में अपना दल एस सहयोगी की भूमिका में है। एनडीए का नेतृत्व भाजपा कर रही है। यह बीजेपी का आंतरिक मामला है और इसमें अपना दल एस का कोई हस्तक्षेप नहीं है। राहुल गांधी से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कांग्रेस के लिए मंथन का विषय है कि राहुल गांधी कहां खड़े हो गए हैं। कभी विदेशियों को बुलाकर हैदराबाद में भारत सम्मिट करते हैं जिसमें विदेशियों से वोट चोरी पर चर्चा कराते हैं। राहुल गांधी जब अमेरिका जाते हैं तो देश के खिलाफ बोलते हैं। विपक्ष भले ही विरोध कर रहा है लेकिन केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण लागू करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed