{"_id":"6b0808036467d3f39c003c27","slug":"video-hamirpur-call-given-to-adopt-the-ideals-of-the-constitution-in-life-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: जीवन में संविधान के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: जीवन में संविधान के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संविधान के महत्व और नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने विद्यार्थियों से संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने और उसके आदर्शों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। इसमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे मूल्यों को विशेष स्थान दिया गया है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करे और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।