{"_id":"6b08009e71ec23adb903d10b","slug":"video-kullu-lug-valley-devta-veer-nath-gauri-kshetrapal-than-meeting-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: 12 साल बाद परिक्रमा में हुआ दो देव भाइयों का भव्य मिलन, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: 12 साल बाद परिक्रमा में हुआ दो देव भाइयों का भव्य मिलन, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 03:19 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश की देवभूमि कुल्लू में एक बार फिर सदियों पुरानी देव परंपरा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिला कुल्लू की लगघाटी में चार कोठी की परिक्रमा के दौरान 12 साल बाद दो देव भाइयों का भव्य मिलन हुआ। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भुट्टी पहुंचे। यहां देवता वीरनाथ गौहरी का उनके छोटे भाई देवता क्षेत्रपाल थान के साथ मिलन हुआ।
यह भव्य मिलन भुट्टी स्थित देवता क्षेत्रपाल थान के निवास स्थान पर हुआ। दोनों देवताओं के मिलन के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक देव रीति-रिवाजों के अनुसार दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना के साथ देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। 12 साल बाद हुए इस मिलन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार, देवता वीरनाथ गौहरी 22 नवंबर से चार कोठी की परिक्रमा पर निकले हुए हैं। वहीं, उनके छोटे भाई देवता क्षेत्रपाल थान भी अब बड़े भाई के साथ परिक्रमा के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों देवता अगले 15 दिनों तक लगघाटी के विभिन्न गांवों में जाकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे।
देव परंपरा के इस आयोजन के दौरान 28 नवंबर को छोटे भाई देवता शालुगू थान के साथ भी भव्य मिलन होगा। इसके बाद परिक्रमा की धार्मिक गतिविधियां आगे बढ़ेंगी। दोनों देवताओं की यह परिक्रमा 10 दिसंबर को संपन्न होगी।
लगघाटी में आयोजित यह देव परिक्रमा स्थानीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपराओं का प्रतीक है। 12 साल बाद दो देव भाइयों का मिलन होने से क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।