Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: वीकएंड पर भी धीमी रही 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गन मास्टर जी9' की रफ्तार; तीसरे दिन की इतनी कमाई

Sun, 29 Nov 2026 06:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 29 Nov 2026 06:16 PM IST
सार

  • Box Office Collection: फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गन मास्टर जी9' शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। 
  • दोनों ही फिल्मों ने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत की। 
  • जानिए इन फिल्मों ने आज रविवार को कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Yeh Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection Day 3 Ayushmann Film Takes The Lead
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। 'रामायण' के शानदार परफॉर्मेंस के बीच अब आयुष्मान की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' और इमरान हाशमी की 'गन मास्टर जी9' भी थिएटर्स में सज गई हैं। जानिए इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। 
Trending Videos
Yeh Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection Day 3 Ayushmann Film Takes The Lead
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब
'ये प्रेम मोल लिया' ने कमाए इतने 
एक्टर आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही। फिल्म ने पहले दिन महज 3.75 करोड़ और दूसरे दिन 5.25 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को कुल 5.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 14.65 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 17.55 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
Yeh Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection Day 3 Ayushmann Film Takes The Lead
गनमास्टर जी9 - फोटो : यूट्यूब
'गनमास्टर जी9' का खराब प्रदर्शन
इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की फिल्म 'गनमास्टर जी9' की भी शुरुआत 'ये प्रेम मोल लिया' की तरह धीमी रही। इसने पहले दिन 3.65 करोड़ और दूसरे दिन 4.35 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 13 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 15.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection Day 3 Ayushmann Film Takes The Lead
'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
'रामायण' से मिली कड़ी टक्कर
फिल्म 'रामायण' को रिलीज हुए 25 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार अभी भी बनी हुई है। 25वें दिन फिल्म ने 17.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 1,032.70 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 1,233.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,841.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

ये भी पढ़ें- रामायण: किसकी जिद पर अमित शाह ने देखी रणबीर की फिल्म? निर्माता ने किया खुलासा; ऐसा था गृह मंत्री का रिएक्शन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed