Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pawan Singh broke ties with his family and clan

बिहार: 'अब परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं', पवन सिंह के भावुक पोस्ट ने मचाई हलचल; जानें और क्या कहा?

Sun, 29 Nov 2026 05:24 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2026 05:24 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपने परिवार और खानदान से सभी रिश्ते खत्म करने का एलान किया है। हालांकि, उन्होंने अपनी मां और बड़े भाई रानू सिंह को इस फैसले से अलग रखा है।

विज्ञापन
Pawan Singh broke ties with his family and clan
भोजपुरी सिंगर व अभिनेता पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता एवं गायक पवन सिंह एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने एक भावुक संदेश साझा कर अपने परिवार और खानदान से सभी रिश्ते खत्म करने का एलान किया है। हालांकि, उन्होंने अपनी मां और बड़े भाई रानू सिंह को इस फैसले से अलग रखा है।

विज्ञापन

पवन सिंह का यह पोस्ट सामने आने के बाद भोजपुरी फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि जब घर-परिवार के चक्कर में इंसान वेद-शास्त्र तक भूल जाता है, तो परिस्थितियां बेहद दुखद हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि अब बर्दाश्त की सीमा पार हो चुकी है। इसी वजह से वह बेहद दुखी मन से यह संदेश साझा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूरे भोजपुरी समाज से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी है।

विज्ञापन

अपने पोस्ट में पवन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अब उनका अपने पूरे परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं रह गया है। हालांकि, अपनी मां और बड़े भाई रानू सिंह के प्रति उन्होंने भावनात्मक जुड़ाव जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि जब तक जिंदा रहेंगे, मां और बड़े भाई के लिए उनकी जान हमेशा हाजिर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: विधायक अनंत सिंह का बदला सियासी रुख, अब लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी; जानें किस सीट पर है नजर

इससे साफ है कि उन्होंने इन दोनों रिश्तों को अपने फैसले से अलग रखा है। पोस्ट के अंत में पवन सिंह ने भोजपुरी समाज को ही अपना परिवार बताया है और खुद को समाज का एक छोटा सदस्य बताया है। उनके इस भावुक संदेश के बाद प्रशंसकों के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, उन्होंने पारिवारिक रिश्ते खत्म करने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में उनके इस फैसले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed