Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP workers in Varanasi listened to PM modi Mann Ki Baat

वाराणसी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी पीएम मोदी के 'मन की बात', महानगर अध्यक्ष ने कही बड़ी बात

Sun, 29 Nov 2026 04:47 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 29 Nov 2026 04:47 PM IST
सार

वाराणसी में भाजपा महानगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात सुनी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के बदलावों को एक मंच पर लाता है।

विज्ञापन
BJP workers in Varanasi listened to PM modi Mann Ki Baat
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी 'मन की बात' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय गुलाब बाग में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 140वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों को सुना। कार्यक्रम के बाद महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के बदलावों को एक मंच पर लाता है। युवाओं को बचाने के लिए चल रहा नशा मुक्त युवा अभियान अब एक सामाजिक क्रांति बन चुका है।

विज्ञापन


प्रदीप अग्रहरि ने डिजिटल प्लेटफॉर्म 'iGOT कर्मयोगी' की सराहना की। सत्रह भारतीय भाषाओं में सात हजार से अधिक पाठ्यक्रम और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी तकनीकों से कार्यसंस्कृति बदल रही है। आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए 'संचार साथी' एप एक क्रांतिकारी पहल साबित हो रहा है। इसके माध्यम से खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रैक और ब्लॉक करना आसान हो गया है जिससे जनता को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
Trending Videos

सांस्कृतिक और वैश्विक उपलब्धियां
भारतीय संस्कृति और धरोहरों के वैश्विक सम्मान पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। पटना स्थित बिहार म्यूजियम ने दुनिया के शीर्ष सौ संग्रहालयों में नौवां स्थान पाया है। एशिया में प्रथम रहना हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। गुजरात के वडनगर स्थित संग्रहालय को बर्लिन में प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य ने वडनगर को गुजरात की काशी कहा है। यह हम काशीवासियों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

प्रमुख लोगों की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के साथ सुधीर सिंह और शालिनी यादव मौजूद रहे। संजय गुप्ता, नम्रता चौरसिया और मृदुला जायसवाल ने भी सहभागिता की। चंद्रशेखर उपाध्याय, पवन अग्रवाल और मधुप सिंह भी उपस्थित रहे। पूजा दीक्षित, सपना सिंह, हीरा यादव और अजय गुप्ता ने भाग लिया। पंकज चतुर्वेदी, सत्येंद्र सिंह, अवधेश राय और शैलेंद्र सिंह भी शामिल हुए। योगेश सिंह 'पिंकू' सहित अनेक कार्यकर्ता और नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed