{"_id":"68efdb7e078405b24c065d1d","slug":"video-yatindra-mishra-will-receive-thakur-prasad-singh-memorial-literature-award-2025-2025-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"यतींद्र मिश्र को मिलेगा ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2025, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यतींद्र मिश्र को मिलेगा ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2025, VIDEO
साहित्य जगत के प्रतिष्ठित हस्ताक्षर और कला मर्मज्ञ यतींद्र मिश्र को ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी मां शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट राॅबर्ट्सगंज के चीफ ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह ने दी। बताया कि पुरस्कार के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष साहित्यकार हेमंत शर्मा, सरस्वती पत्रिका के संपादक डॉ. रविनंदन, नागरी प्रचारिणी सभा वाराणसी के प्रधान मंत्री व्योमेश शुक्ल और संयोजक डॉ. उमेश प्रसाद सिंह ने यतींद्र मिश्र की काव्यगत विशेषताओं के आधार पर उन्हें इस सम्मान के लिए चुना। यतींद्र मिश्र पहले भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं, जिनमें भारतीय भाषा युवा पुरस्कार, राजीव गांधी एकता पुरस्कार और 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (स्वर्ण कमल) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2025 प्रदान करने का कार्यक्रम 15 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री (स्टांप एवं पंजीयन) रवींद्र जायसवाल उपस्थित रहेंगे और पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस पुरस्कार के माध्यम से साहित्य और कला के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों की सराहना की जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।