फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elderly man dies in head-on collision between two motorcycles; four injured, including his son.

Sonebhadra News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में वृद्ध की मौत, पुत्र समेत चार घायल

Wed, 14 Oct 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in head-on collision between two motorcycles; four injured, including his son.
बभनी। बभनी-रेणुकूट मार्ग पर राजपूत ढाबा के पास सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में विंध्याचल (65) की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र सुरेंद्र (36) समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बभनी में भर्ती कराया गया। संवरा गांव निवासी विंध्याचल अपने बेटे सुरेंद्र के साथ एक बाइक से बभनी में दुर्गा पूजा और रामलीला देखकर घर लौट रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार नधिरा निवासी दीनानाथ (19), शिवचरन (18) और उसका भाई लालचंद (23) बभनी की ओर जा रहे थे। राजपूत ढाबा के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एसआई कविंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी बभनी पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान विंध्याचल की मौत हो गई। मंगलवार सुबह सीएचसी से मेमो मिलने पर बभनी पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed