फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   FIR against four for dowry harassment and taunts over giving birth to a daughter.

Sonebhadra News: दहेज प्रताड़ना और बेटी होने पर ताना, चार पर प्राथमिकी

Wed, 14 Oct 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
FIR against four for dowry harassment and taunts over giving birth to a daughter.
सोनभद्र/म्योरपुर। दहेज के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित करने और बेटी होने पर ताना मारने का आरोप लगा है। पीड़िता के ससुरालियों पर उसे भूखा रखने और दवा इलाज न कराने का भी आरोप है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर म्योरपुर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुकुंती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 22 मई 2024 को दीपेश से हुई थी। शादी के छह माह बाद से पति दीपेश, सास शांति देवी, ससुर रामसुभाग और देवर अरुण दहेज कम मिलने का ताना मारते हुए प्रताड़ित करने लगे। उस पर पिता से दो लाख रुपये नकद और बाइक लाने का दबाव बनाया गया। असमर्थता जताने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। एक पुत्री अनन्या के जन्म के बाद उसे लड़की होने का ताना दिया जाने लगा। आरोप है कि उसे भूखा रखा जाता था और बेटी के बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराया जाता था। कपड़े जलाकर दी धमकी : गत 31 अगस्त को दहेज न मिलने की बात पर सुकुंती की पिटाई की गई। उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि ससुराल में रखे उसके कपड़े और सामान जला दिए गए। पति मोबाइल पर दूसरी शादी करने और मारपीट की धमकी भी दे रहा है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज के मुताबिक आरोपों के आधार पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed