{"_id":"6aa41a99f647c2fa7b01d469","slug":"video-women-participated-enthusiastically-in-the-hartalika-teej-festival-held-in-robertsganj-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रॉबर्ट्सगंज में आयोजित हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाएं बढ़ चढ़कर प्रतिभाग की, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉबर्ट्सगंज में आयोजित हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाएं बढ़ चढ़कर प्रतिभाग की, VIDEO
हरतालिका तीज के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल स्थित एक होटल परिसर में शुक्रवार को तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इशिका चौबे के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार में सज-धजकर पहुंचीं। तीज के पारंपरिक गीतों, संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। इससे कार्यक्रम स्थल देर तक गुलजार रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जमकर उत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन करने के पश्चात तीज के पारंपरिक गीतों से हुई। लोकगीतों की धुन छिड़ते ही महिलाएं उत्साह से झूम उठीं। ‘झूला पड़े अमवा की डार, सखी चलो मनाएं तीज त्योहार’ जैसे लोकगीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। वहीं ‘सावन आयो रे, सखियां झूला झूलें’ की धुन पर सामूहिक नृत्य ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया। महिलाओं की प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। महोत्सव में महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से तीज की परंपराओं और लोक संस्कृति को जीवंत किया। किसी ने पारंपरिक लोकगीत सुनाकर समां बांधा तो किसी ने नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सोलह शृंगार कर पहुंचीं महिलाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच हंसी-ठिठोली का दौर भी चलता रहा। महोत्सव में मुख्य रूप से शीतल दहलान, कुसुम शर्मा, किरन त्रिपाठी, शशिबाला सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव, वीना श्रीवास्तव, मधु मौर्या, सुनीता सान्याल, साधना सारंग और ज श्री विश्वकर्मा समेत में महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।