फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The incentive amount should be added to the basic honorarium.

Sonebhadra News: प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में जोड़ा जाए

Fri, 11 Sep 2026 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The incentive amount should be added to the basic honorarium.
रॉबर्ट्सगंज में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती आंगनबाड़ी कार्यकत्री। स्रोत स्वयं
मानदेय में चार हजार रुपये की वृद्धि, पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा और यूनिफार्म की धनराशि में बढ़ोतरी का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ सोनभद्र ने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

संघ की जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा कि मानदेय में वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने से कार्यकर्ताओं को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की घोषणा में 1500 रुपये मूल मानदेय और 2500 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में बढ़ाए गए हैं। संघ की मांग है कि 2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि को भी मूल मानदेय में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित नहीं हो पाता। ऐसे में इसे मूल मानदेय में शामिल करने से हर माह निश्चित भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा। संघ ने पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से केंद्र खोलने और संचालन के लिए लागू जीपीएस आधारित उपस्थिति व्यवस्था को अव्यावहारिक बताया। पदाधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या रहती है और मोबाइल रिचार्ज का खर्च भी कार्यकर्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालता है। विभागीय बैठक, प्रशिक्षण, रैली और अन्य सरकारी कार्यों के लिए केंद्र से बाहर रहने की स्थिति में जीपीएस आधारित उपस्थिति दर्ज करना भी संभव नहीं हो पाता। इस दौरान साधना विश्वकर्मा, सीमा, रेखा, शकुंतला, इंद्रावती, अनीता, ममता, मीरा, विंदा आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed