फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Conductor dies after being hit by a truck.

Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आने से परिचालक की मौत

Fri, 11 Sep 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Conductor dies after being hit by a truck.
पिपरी थाना क्षेत्र के म्योरपुर-मुर्धवा मार्ग (अंबिकापुर-वाराणसी मार्ग) पर बृहस्पतिवार की देर रात जाम के दौरान ट्रक से कुचलकर एक निजी बस के परिचालक गुल हसन (58) की मौत हो गई। वह जाम लगने के कारण गाड़ियों को हटाने-बढ़ाने के लिए पीछे चला गया था। तभी ट्रक उसे चपेट में लेते हुए खाई में पलट गया। पुलिस ने हिंडाल्को से क्रेन मंगाई और लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार की भोर में चार बजे शव को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ का रहने वाला गुल हसन अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) से रेणुकूट के बीच चलने वाली निजी बस में परिचालक था। रात में मुर्धवा से हाथीनाला के बीच वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण मुर्धवा मोड़ पर म्योरपुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को रोक दिया गया था। इसके चलते उस मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी हुई थी। रात लगभग 11 बजे अंबिकापुर की तरफ से बस पहुंची तो उसके चालक ने भी जाम के कारण बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस दौरान जाम की स्थिति जानने के लिए गुल हसन बस के पीछे की तरफ चला गया। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे से ट्रक का चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे खाई में जा गिरा। उसी के साथ परिचालक ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और परिचालक को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया। शुक्रवार की भोर में चार बजे के करीब शव को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

पिपरी के थाना प्रभारी राजेश जी चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोपहर में पहुंचे परिवार वालों ने घटना के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed