{"_id":"6aa3c4b4e08b5a6f64017058","slug":"video-narnaul-bar-elections-enthusiasm-among-advocates-regarding-voting-50-turnout-by-2-pm-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल बार चुनाव: मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह, 2 बजे तक 50% वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल बार चुनाव: मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह, 2 बजे तक 50% वोटिंग
नारनौल। बार एसोसिएशन चुनाव को प्रधान, उप प्रधान, सचिव व लाइब्रेरियन पद पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान को लेकर वकीलों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 2:00 बजे तक 50% मतदान हो चुका है। प्रधान पद के लिए जहां त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है, वहीं उप प्रधान पद के लिए दो महिला अधिवक्ता आमने सामने हैं। साथ ही सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है और लाइब्रेरियन पद भी दो नए चेहरे पहली बार आमने सामने हैं।
इन सभी पदों पर खड़े 10 उम्मीदवारों के भाग्य को फैसला 1020 वकील मतदान के माध्यम से करेंगे। मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी और इसके बाद चुनाव अधिकारी मतगणना शुरू करेंगे। ऐसे में शाम 6 बजे तक सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा कि कौन जीता व किसको हार मिली।
चुनाव के चलते शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्याें से विरक्त रहने का निर्णय लिया है। हालांकि अति आवश्यक मामलों में प्राक्सी अधिवक्ताओं के रूप में परमिंद्र यादव, प्रदीप यादव, विकास सांगवान, कार्तिक यादव व चंद्रदेव यादव मौजूद रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।