{"_id":"6aa446960fc9efb5480e5d14","slug":"video-sp-inspects-parade-and-police-lines-aarti-verma-felicitated-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसपी ने किया परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण, आरती वर्मा सम्मानित; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने किया परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण, आरती वर्मा सम्मानित; VIDEO
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता का जायजा लिया। वहीं आईजीआरएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिला आरक्षी आरती वर्मा को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों से टोलीवार ड्रिल और दौड़ कराई गई। शस्त्रों के संबंध में प्रशिक्षण और अभ्यास भी कराया गया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को जनसेवा और कानून-व्यवस्था के दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यूपी-112 और विभिन्न थानों से आए वाहनों की सघन चेकिंग की। वाहनों की तकनीकी स्थिति, साफ-सफाई और आवश्यक संसाधनों का परीक्षण किया गया। वाहन चालकों को नियमित रख-रखाव और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। एसपी ने परिवहन शाखा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों के अभिलेख, रख-रखाव और फिटनेस की स्थिति जांची। इसके बाद क्वार्टर गार्द, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक और पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।