{"_id":"693afdaa65f0c93bf00ed19b","slug":"video-sdm-was-furious-over-purchase-of-only-12-and-46-quintals-of-paddy-in-40-days-2025-12-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"40 दिनों में सिर्फ 12 और 46 क्विंटल धान की खरीद पर भड़के एसडीएम, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 दिनों में सिर्फ 12 और 46 क्विंटल धान की खरीद पर भड़के एसडीएम, VIDEO
कृषि मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र का बृहस्पतिवार को एसडीएम निखिल यादव ने औचक निरीक्षण किया। सहकारी क्रय विक्रय केंद्र व पीसीएफ के क्रय केंद्र में धान की खरीद से जुड़ी पत्रावलियों की जांच की। कम खरीद पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त हिदायत दी। एसडीएम ने सभी किसानों का धान खरीदने और किसी भी हाल छत्तीसगढ़ धान न जाने का निर्देश दिया।
जांच के दौरान बताया गया कि क्रय विक्रय समिति पर सिर्फ 12 क्विंटल और पीसीएफ पर 46 क्विंटल धान की ही ख़रीदारी हुई है। भड़के एसडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। हाइब्रिड धान की खरीदारी भी 35 फीसदी तक करने के निर्देश दिए। किसानों को असुविधा होने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी। एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि क्रय केंद्र पर खरीदारी नहीं होने की शिकायत पर निरीक्षण किया गया। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी काफी कम खरीद होना पाया गया। मशीन में तकनीकी खराबी होने की वजह से भी दिक्कतें हो रही है। उन्होंने बताया कि यूपी का धान छत्तीसगढ़ में ऊंचे दामों में अवैध रूप से बेचे जाने की भी सूचनाएं मिली हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए मंडी सचिव के नेतृत्व में प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। समय से धान की खरीदारी नहीं हुई तो केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। किसानों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर मंडी समिति सचिव बब्बन प्रसाद, विपणन निरीक्षक अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।