फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Friday Box Office: Haiwaan VS Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection and latest earning

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: पहले ही दिन 'हनुमान अंश' ने उड़ाए 'हैवान' के होश; कितनी मजबूत 'मिर्जापुर' की गद्दी? जानिए

Sat, 12 Sep 2026 08:13 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 12 Sep 2026 08:13 AM IST
सार

Box Office Collection: फिल्म 'हैवान' कल 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अक्षय कुमार और सैफ अली खान अभिनीत इस फिल्म ने 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' के सामने कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन
Friday Box Office: Haiwaan VS Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection and latest earning
हनुमान अंश और हैवान का बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाल

विस्तार

फिल्म 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इनके सामने बीते दिन शुक्रवार को 'हैवान' ने दस्तक दी। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म उन्ही की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' की रीमेक है। क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैवान' ने ओपनिंग डे पर कैसी शुरुआत की? पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

विज्ञापन

Friday Box Office: Haiwaan VS Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection and latest earning
‘हनुमान अंश’ - फोटो : instagram @taranadarsh

'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कितना?
फिल्म 'हनुमान अंश' 07 अगस्त को सिनेमाघरों में लगी थी। बॉक्स ऑफिस पर इसे पांच वीक पूरे हो चुके हैं और छठा वीक चल रहा है। गुरुवार को 35वें दिन फिल्म ने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, बीते दिन शुक्रवार को यानी 36वें दिन 10.50 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 173.65 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday Box Office: Haiwaan VS Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection and latest earning
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्या 'हैवान' की रिलीज का पड़ा असर?
फिल्म 'हैवान' की रिलीज का 'हनुमान अंश' पर कोई असर नहीं पड़ा है, बल्कि बीते दिन के मुकाबले इसकी कमाई में इजाफा ही देखा गया है। सप्ताह दर सप्ताह के हिसाब से फिल्म का कारोबार कुछ इस तरह रहा है-

पहले वीक - 1.08 करोड़ रुपये
दूसरे वीक - 40 लाख रुपये
तीसरे वीक - 10.40 करोड़ रुपये
चौथे वीक - 61 करोड़ रुपये
पांचवें वीक - 90.25 करोड़ रुपये

विज्ञापन

Friday Box Office: Haiwaan VS Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection and latest earning
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : अमर उजाला

'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
फिल्म 'मिर्जापुर' भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। यह फिल्म 04 सितंबर को सिनेमाघरों में लगी थी। इसका कलेक्शन 150 करोड़ रुपये पार हो चुका है। इस फिल्म ने सातवें दिन 10.55 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल शुक्रवार को आठवें दिन कलेक्शन नौ करोड़ रुपये रहा। 'हैवान' की रिलीज के बाद इसकी कमाई में मामूली अंतर दिखा है। 'मिर्जापुर द मूवी' का टोटल नेट कलेक्शन 157.46 करोड़ रुपये हो चुका है।

Friday Box Office: Haiwaan VS Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection and latest earning
हैवान - फोटो : सोशल मीडिया

'हैवान' की शुरुआत कैसी रही?
सिनेमाघरों में लगी 'हैवान' ने बॉक्स ऑफिस पर ठंडी शुरुआत की है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने पहले दिन सिर्फ तीन करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की। इस फिल्म को मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 से 150 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। बजट को देखते हुए इसने पहले दिन दस फीसदी भी कमाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed