{"_id":"676ac98d210947f20c0822a4","slug":"video-congress-workers-got-angry-on-objectionable-comment-on-ambedkar-in-sonbhadra-took-out-a-rally","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी, निकाला जुलूस, राष्ट्रपति को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी, निकाला जुलूस, राष्ट्रपति को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से डा.भीमराव आंबेडकर के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर कांग्रेसजनों में आक्रोश हैं। मंगलवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहले आर्यनगर स्थित अंबेडकर मंदिर में अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद नगर में जुलूस निकाला गया। जुलूस के रूप में पार्टी कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि भीमराव आंबेडकर देश के एक महापुरुष के रूप में रहे हैं। जिनको पूरे देश में सदैव सम्मान और आदर से याद किया जाता है। मगर 18वीं लोकसभा सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनको अपमानित किया। जिसकी निंदा करते हुए उनके इस्तीफे की मांग गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामराज सिंह ने कहा कि आंबेडकर इस देश के सभी वर्गों के हित को साधने वाले एक मसीहा थे। उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।