{"_id":"6a8ffc31f56164bd1900f147","slug":"video-video-kacaca-thavara-dhahana-sa-bjaraga-ka-thabkara-mata-paravara-ma-maca-kaharama-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कच्ची दीवार ढहने से बुजुर्ग की दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कच्ची दीवार ढहने से बुजुर्ग की दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
सीतापुर। मिश्रिख के बलियापुर गांव में बृहस्पतिवार को एक घर के बाहर बनी पुरानी कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। इसकी चपेट में आने से 73 वर्षीय बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
बलियापुर निवासी चेतराम (73) गुरुवार सुबह घर से दवा लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान घर के बाहर बनी कच्ची दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर चेतराम को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के पुत्र तोताराम ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मिश्रिख तहसीलदार महिमा मिश्रा पुलिस और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली।
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।