{"_id":"6a94c14929efbfbf5304a243","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-31st-august-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: उत्तर भारत में बारिश का कहर, नेपाल में फिर बाढ़ में झूला पुल बहा; दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खौफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: उत्तर भारत में बारिश का कहर, नेपाल में फिर बाढ़ में झूला पुल बहा; दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खौफ
Mon, 31 Aug 2026 05:18 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:18 AM IST
विज्ञापन
देश-दुनिया की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत में भारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हिमाचल में रेलवे ट्रैक हवा में लटक गया, जबकि जम्मू-कश्मीर में कई सड़कें बंद हो गईं। नेपाल में त्रिशूली नदी में झूला पुल बहने से 400 परिवारों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया। भारत की फॉरेंसिक टीम नेपाल में शवों की पहचान में मदद कर रही है। अमेरिका में भारतीय ध्वज के अपमान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने खालिस्तान समर्थकों को चेतावनी दी है। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ाई है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने इस्लामी देशों से एकजुट होने की अपील की है। पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब की पहली रक्षा बैठक आज होगी, जिसमें ईरान का मुद्दा भी अहम हो सकता है। हैदराबाद में नर्स की हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही है। रोजर फेडरर को अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। एस-400 को लेकर भारत और रूस के बीच भी बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता राहुल रॉय ने ब्रेन स्ट्रोक के बाद बदली अपनी जिंदगी के बारे में बताया है। खेल जगत में भारत ने थाईलैंड को हराया, जबकि जर्मनी ने पुरुष हॉकी विश्व कप जीत लिया। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें।
बारिश
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर भारत में बारिश का कहर: हिमाचल में हवा में लटका 50 मीटर रेलवे ट्रैक, जम्मू-कश्मीर में सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार की रात को हुई बारिश से कालका-शिमला रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह जाने से रेल ट्रैक करीब 50 मीटर ऊपर हवा में लटक गया है। इस मार्ग पर सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन से सांबा-मानसर मार्ग और बनी-बसोहली सड़क पर यातायात ठप हो गया है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5 सितंबर तक बारिश और बज्रपात का अनुमान जताया है। पढ़ें पूरी खबर

Nepal Flood
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल बाढ़ की भयावह तस्वीर: अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार, भूख-प्यास से बेहाल लोग; ग्राउंड रिपोर्ट
नेपाल में बाढ़ के बाद अब जिंदगी और कठिन हो गई है। जिन इलाकों का संपर्क पुल टूटने और सड़क मार्ग बाधित होने से पूरी तरह कट चुका है, वहां सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। राहत और बचाव अभियान के दौरान अब तक 919 लोगों को सुरक्षित निकालकर सेना के कैंप और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। रेस्क्यू किए गए लोगों में 54 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। अलग-अलग स्थानों से 36 शव भी बरामद किए जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर

नेपाल में बाढ़ (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
नेपाल: त्रिशूली नदी के उफान में झूला पुल बहा, 400 परिवारों का रास्ता बंद; भारत की फॉरेंसिक टीम कैसे देगी मदद?
नेपाल के मध्य हिस्से में रविवार सुबह त्रिशूली नदी में फिर बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में एक सस्पेंशन ब्रिज यानी झूला पुल बह गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह पुल गंडकी प्रांत के गोरखा जिले की गंडकी ग्रामीण नगरपालिका-8 के घ्यालचोक को पृथ्वी राजमार्ग के पास स्थित चरौंदी से जोड़ता था। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ करीब तीन घंटे तक रही। इस दौरान सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुल बह गया। बाढ़ में पुल बह जाने के बाद गंडकी ग्रामीण नगरपालिका-7 और 8 के लोगों का पृथ्वी राजमार्ग से संपर्क टूट गया है। पढ़ें पूरी खबर

किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : एएनआई
'यह तुम्हें महंगा पड़ेगा': अमेरिका में भारतीय ध्वज के अपमान पर भड़के रिजिजू; खालिस्तानियों को दिया दो-टूक जवाब
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को एक घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। आरोप है कि न्यूयॉर्क में उस जगह के बाहर प्रदर्शनकारियों ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। किरेन रिजिजू ने एक्स पर प्रदर्शन का एक कथित वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा, हमने हमेशा कहा है कि आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी या सरकार की आलोचना करने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन हमारे देश को अपशब्द मत कहो। पढ़ें पूरी खबर