फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   infected in the village so far.

Sitapur News: हेपेटाइटिस के 10 और मिले मरीज, गांव में अब तक 76 संक्रमित

Mon, 31 Aug 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 31 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
infected in the village so far.
हेपेटाइटिस के 10 और मिले मरीज, गांव में अब तक 76 संक्रमित
जहांगीराबाद। सकरन विकासखंड के सीतारामपुरवा गांव में हेपेटाइटिस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में रविवार को 10 और ग्रामीणों में हेपेटाइटिस की पुष्टि हुई। इसके साथ ही गांव में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। नए मरीजों को सोमवार को वायरल लोड की जांच के लिए जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

संक्रमण की जानकारी के बाद सातवें दिन रविवार को डॉ. सुष्मिता गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने 81 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की। जांच में 10 लोग संक्रमित मिले। इनमें नौ मरीज हेपेटाइटिस-सी और एक मरीज हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

टीम में एलटी शिवेंद्र सिंह, मुनेंद्र कुमार, वार्ड ब्वॉय ज्ञान प्रकाश और आशा कार्यकर्ता कामिनी देवी शामिल रहीं। गांव की आबादी करीब 600 है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी ग्रामीणों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। यह प्रक्रिया दो दिन में पूरी करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में दिखी जागरूकता
स्वास्थ्य विभाग की अपील का असर रविवार को दिखाई दिया। ग्रामीण खुद शिविर में पहुंचे और अपनी व परिवार के सदस्यों की जांच कराई। विभाग के अनुसार संक्रमित मरीजों का करीब तीन माह तक उपचार चलेगा। इस दौरान उन्हें नियमित दवाएं लेने के साथ आवश्यक सावधानियां बरतनी होंगी। संक्रमित मरीजों को सीएचसी तंबौर से निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उपचार का कोर्स पूरा होने के बाद दोबारा वायरल लोड की जांच कराई जाएगी।

घबराएं नहीं, कराएं जांच
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दीपेंद्र वर्मा ने ग्रामीणों से बीमारी को लेकर घबराने के बजाय जांच और उपचार कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस की जांच और दवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। संक्रमित मरीजों का उपचार शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed