फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Don't abuse our nation, will cost you dearly: Rijiju warns NY protesters 'desecrating' Indian flag

'यह तुम्हें महंगा पड़ेगा': अमेरिका में भारतीय ध्वज के अपमान पर भड़के रिजिजू; खालिस्तानियों को दिया दो-टूक जवाब

Mon, 31 Aug 2026 02:36 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 31 Aug 2026 02:36 AM IST
सार

न्यूयॉर्क में भारतीय ध्वज के कथित अपमान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने खालिस्तानियों को दो-टूक जवाब दिया। उन्होंने देश और उसके राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें यह बहुत महंगा पड़ेगा। किरेन रिजिजू ने क्या-क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Don't abuse our nation, will cost you dearly: Rijiju warns NY protesters 'desecrating' Indian flag
किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को एक घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। आरोप है कि न्यूयॉर्क में उस जगह के बाहर प्रदर्शनकारियों ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया था।
विज्ञापन


किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
किरेन रिजिजू ने एक्स पर प्रदर्शन का एक कथित वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा, हमने हमेशा कहा है कि आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी या सरकार की आलोचना करने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन हमारे देश को अपशब्द मत कहो। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ध्यान से सुनें.. हमारे झंडे और मेरे देश का अपमान मत करो। यह तुम्हें बहुत ज्यादा महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन


रिजिजू की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में एक प्रदर्शनकारी न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर भारतीय ध्वज का अपमान करता दिख रहा है। वहीं, दूसरे प्रदर्शनकारी खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने क्या कहा?
भागवत ने शनिवार को न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के छह हजार से ज्यादा सदस्यों और अलग-अलग धर्मों के नेताओं को संबोधित किया। यह कार्यक्रम इंफोसिस थिएटर में हुआ।

भागवत ने विविधता को अपनाने और समुदायों का साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता भारत के डीएनए में है। उन्होंने कहा कि इसका जश्न मनाया जाना चाहिए। इसका सम्मान होना चाहिए और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: हैदराबाद में नर्स की हत्या: चेहरे पर चोट के निशान, मंत्री ने दिए जांच के आदेश; पुलिस ने क्या कहा?


उनके मुख्य संबोधन से पहले अलग-अलग धर्मगुरुओं ने भी एकता का संदेश दिया। उन्होंने मिल-जुलकर रहने, विविधता, दया और करुणा पर जोर दिया। उन्होंने एक-दूसरे की मदद करने की जरूरत भी बताई। 

कार्यक्रम में और कौन-कौन शामिल हुए?
कार्यक्रम में रब्बी जैकब ब्लूमेंथल भी शामिल थे। वह रब्बिनिकल असेंबली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। रेवरेंड एड्रिएन थॉर्न भी वक्ताओं में शामिल थीं। वह न्यूयॉर्क की ऐतिहासिक रिवरसाइड चर्च की आठवीं वरिष्ठ धर्मगुरु हैं। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला हैं। इसके अलावा, वाशिंगटन डीसी की ऐतिहासिक मस्जिद मुहम्मद के अध्यक्ष और इमाम तालिब एम शरीफ भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मस्जिद को 'राष्ट्र की मस्जिद' भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed