{"_id":"6abe913199fd9b2e710952f6","slug":"video-three-accused-of-theft-from-tube-wells-arrested-used-to-steal-from-eight-to-ten-tube-wells-in-one-night-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: नलकूपों पर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक रात में आठ से दस नलकूपों से करते थे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: नलकूपों पर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक रात में आठ से दस नलकूपों से करते थे चोरी
शामली। कैराना थाना पुलिस ने किसानों के नलकूपों से से बिजली के केबल व अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू, बाइक, प्लास और करीब 17 किलोग्राम जली हुई बिजली के केबल बरामद किए। कैराना क्षेत्र के गांव बधुपुरा के जंगल में 22 सितंबर की रात कसेरवा कला निवासी शिव कुमार समेत कई किसानों के नलकूपों से और 29 सितंबर की रात गांव गोगवान के जंगल स्थित उवैश के नलकूप से केबल व कटआउट आदि सामान चोरी किया गया था। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को कैराना पुलिस ने कैराना बाईपास-भूरा रजबहे की पटरी स्थित सर्विस रोड पर भूरा जाने वाले कट के पास से तीन आरोपियों रजत व विकास और आरिस निवासी मोहल्ला आलकला कैराना को गिरफ्तार किया है। एसपी के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले कई महीने से रात के समय बाइक से सुनसान स्थानों पर स्थित नलकूपों को निशाना बनाते थे। एक रात में आठ से 10 नलकूपों से केबल काटकर चोरी करने के बाद उसे जलाकर तांबा अलग किया जाता था। तांबा को कबाड़ियों को बेच दिया जाता था। एक नलकूप से काटे गए केबल से करीब 500 से 800 ग्राम तांबा निकलता था, जो लगभग 900 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाता था। तांबा बेचने से प्राप्त रुपयों को आरोपी अपने निजी खर्च में इस्तेमाल करते थे। एसपी का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने शहर कोतवाली व झिंझाना क्षेत्र में भी नलकूपों पर चोरी करना बताया है। पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में जिले के थानों में अलग-अलग आठ से दस मामले पहले से दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।